चणावदा व बछार पीएचसी को मिला राष्ट्रीय एनक्यूएएस प्रमाणन

गिर्वा ब्लॉक के दोनों आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को भारत सरकार ने गुणवत्ता मानकों पर किया प्रमाणित

 | 
National NQAS certification awarded to Chanawada and Bachhar Primary Health Centers in Girwa block, Udaipur

उदयपुर , 17 जनवरी 2026 - राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के अंतर्गत गिर्वा ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चणावदा और बछार  को भारत सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित घोषित किया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक आदित्य ने बताया कि एन क्यू ए एस के अंतर्गत 10,11 और 12 दिसंबर को राष्ट्रीय टीम के सदस्य डॉ विमला रानी  और डॉ अनुराग गौतम पीएचसी चणावदा के निरीक्षण पर और डॉ अतुल गुप्ते और डॉ पूनम नारंग पीएचसी बछार के निरीक्षण के लिए आये थे।

 उन्होने पीएचसी चणावदा के सभी छह विभागों का और पीएचसी बछार के चार विभागों का निरीक्षण किया। ओपीडी, आईपीडी, लेबर रूम,लेब,एनएचपी और जनरल एडमिन के निरीक्षण पर उन्हें राष्ट्रीय मानकों पर खरा पाया। जिससे भारत सरकार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चणावदा को  92.85 प्रतिशत अंकों से और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बछार को 94.18 प्रतिशत से प्रमाणित किया।

अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जिला नोडल अधिकारी (एन क्यू ए एस) डॉ रागिनी अग्रवाल ने बताया कि  जिला क्वालिटी टीम, ब्लॉक क्वालिटी टीम और पीएचसी के स्टाफ ने इसके लिए अच्छी तैयारियां की। 

बीसीएमओ डॉ निधी यादव, बीपीओ नूतन राखेचा,जिला क्वालिटी  टीम और ब्लाक क्वालिटी टीम ने लगातार सहयोग किया। सभी के सामुहिक प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल की गई।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चणावदा के चिकित्सा प्रभारी डॉ  खुशबू और पीएचसी बछार के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ हेम सिंह ने सभी के सामुहिक प्रयासों से हासिल उपलब्धि पर सीएमएचओ ,एडिशन सीएमएचओ, बीसीएमओ, जिला क्वालिटी टीम, ब्लॉक क्वालिटी टीम और  स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

जिला क्वालिटी टीम से डॉ जयंत खण्डेलवाल,डॉ शुभम गोयल, डॉ अर्पित कलाल,डॉ पीयूष व्यास, गणेश प्रकाश चौधरी,सुनील शर्मा और ब्लॉक क्वालिटी टीम से जयेश, मिलन, माया टेलर, राखी मीणा, प्रियंका का सहयोग रहा।

राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित हो जाने पर तीन वर्षों तक स्वास्थ्य केंद्र को तीन लाख रुपये प्रति वर्ष मिलेंगे जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुविधाओं के लिए खर्च किए जाएंगे।

#NQAS #AyushmanArogyaMandir #PrimaryHealthCenter #UdaipurNews #RajasthanHealth #PublicHealthcare #GovernmentOfIndia #HealthInfrastructure #GirwaBlock

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News