बिना जोखिम करोड़पति बनने का मौका! पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम देगी करोड़ों का रिटर्न

 | 
बिना जोखिम करोड़पति बनने का मौका! पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम देगी करोड़ों का रिटर्न 

Udaipur Times, Post Office PPF Scheme : अगर आप बिना ज्यादा जोखिम के भविष्य के लिए बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं, तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह केंद्र सरकार की गारंटी वाली लंबी अवधि की बचत योजना है, जिसमें निवेश पूरी तरह सुरक्षित माना जाता है। PPF खाता पोस्ट ऑफिस के अलावा कई सरकारी और निजी बैंकों में भी खोला जा सकता है।

इस योजना की सबसे बड़ी खासियत कंपाउंडिंग (चक्रवृद्धि ब्याज) है। यानी जितनी जल्दी निवेश शुरू करेंगे, उतना ही बड़ा फंड तैयार होगा। मौजूदा समय में PPF पर 7.1% सालाना ब्याज मिल रहा है। अगर कोई व्यक्ति हर महीने 12,500 (सालाना 1.5 लाख रुपये, जो PPF में अधिकतम निवेश सीमा है) जमा करता है, तो रिटायरमेंट तक करोड़ों रुपये का फंड बना सकता है।

उम्र के हिसाब से समझिए कितना मिलेगा पैसा

20 साल की उम्र में निवेश शुरू करने पर

अगर कोई व्यक्ति 20 साल की उम्र से हर महीने 12,500 रुपये जमा करता है और 60 साल की उम्र तक निवेश जारी रखता है, तो 40 साल में उसका कुल निवेश 60 लाख रुपये होगा। इस दौरान कंपाउंडिंग के कारण उसे 2.69 करोड़ रुपये से ज्यादा ब्याज मिलेगा और मैच्योरिटी पर कुल राशि 3.29 करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी।

25 साल की उम्र में शुरुआत

35 साल तक निवेश करने पर कुल जमा राशि 52.50 लाख रुपये होगी। इस पर 1.74 करोड़ रुपये से ज्यादा ब्याज मिलेगा और 60 साल की उम्र तक कुल फंड 2.26 करोड़ रुपये से अधिक बन जाएगा।

30 साल की उम्र में शुरुआत

अगर निवेश 30 साल की उम्र से शुरू किया जाए तो 30 साल में कुल निवेश 45 लाख रुपये होगा। इस पर 1.09 करोड़ रुपये से अधिक ब्याज मिलेगा और मैच्योरिटी पर कुल राशि 1.54 करोड़ रुपये से ज्यादा होगी।

35 साल की उम्र में शुरुआत

25 साल तक निवेश करने पर कुल निवेश 37.50 लाख रुपये होगा। इस पर 65.58 लाख रुपये से अधिक ब्याज मिलेगा और कुल फंड 1.03 करोड़ रुपये से ज्यादा हो जाएगा।

40 साल की उम्र में शुरुआत

20 साल तक निवेश करने पर कुल जमा राशि 30 लाख होगी। ब्याज के रूप में 36.58 लाख रुपये से ज्यादा मिलेंगे और मैच्योरिटी पर कुल राशि 66.58 लाख रुपये होगी।

45 साल की उम्र में शुरुआत

अगर कोई व्यक्ति 45 साल की उम्र से निवेश शुरू करता है, तो 15 साल में उसका कुल निवेश 22.50 लाख रुपये  होगा। इस पर 18.18 लाखरुपये  से ज्यादा ब्याज मिलेगा और मैच्योरिटी पर कुल राशि 40.68 लाख रुपये  होगी।

बच्चे के नाम PPF खाता खोलने का फायदा

PPF का खाता नाबालिग बच्चे के नाम पर भी खोला जा सकता है। माता-पिता या अभिभावक बच्चे के लिए यह खाता संचालित कर सकते हैं। कम उम्र से निवेश शुरू करने पर कंपाउंडिंग का फायदा कई गुना बढ़ जाता है।

10 साल की उम्र से निवेश शुरू करने पर

कुल निवेश: 75 लाख रुपये

ब्याज: 6 करोड़ रुपये से अधिक

60 साल की उम्र तक कुल फंड: 6.75 करोड़ रुपये से ज्यादा

15 साल की उम्र से शुरुआत करने पर

कुल निवेश: 67.50 लाख रुपये

ब्याज: 4.05 करोड़ रुपये से अधिक 

कुल मैच्योरिटी राशि: 4.72 करोड़ रुपये से ज्यादा

PPF की प्रमुख विशेषताएं

यह केंद्र सरकार द्वारा समर्थित सुरक्षित निवेश योजना है।

वर्तमान में 7.1% सालाना ब्याज मिल रहा है। ब्याज दर की समीक्षा हर तिमाही की जाती है।

पुराने टैक्स रिजीम में धारा 80C के तहत सालाना 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर टैक्स छूट मिलती है।

PPF में मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी राशि भी टैक्स फ्री होती है।

खाते की मूल अवधि 15 साल होती है, जिसे जरूरत पड़ने पर 5-5 साल के ब्लॉक में आगे बढ़ाया जा सकता है।

कुछ शर्तों के साथ लोन और आंशिक निकासी की सुविधा भी मिलती है।

जल्दी शुरुआत का सबसे बड़ा फायदा

PPF में सफलता का सबसे बड़ा मंत्र है जल्दी निवेश शुरू करना। जितने अधिक वर्षों तक पैसा निवेश रहेगा, कंपाउंडिंग का असर उतना ही ज्यादा होगा। यही वजह है कि 20 या 25 साल की उम्र में शुरू किया गया निवेश रिटायरमेंट तक कई करोड़ रुपये का फंड बना सकता है, जबकि देर से शुरुआत करने पर अंतिम राशि काफी कम हो जाती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News