कुलपति उमा शंकर शर्मा इण्डो नेपाल सार्क मिशन सलाहकार समीति के सदस्य नामांकित

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के माननीय कुलपति प्रो. उमा शंकर शर्मा को सार्क देशो के लिऐ गठित सांस्कृतिक समन्वय फोरम की मिशन सलाहकार समीति का सदस्य नामांकित किया गया है।

 | 

उल्लेखनीय है कि वैश्विक बंधुत्व एवं एकता के उद्देश्य से गठित काठमाण्डु स्थित ‘‘इण्डो नेपाल समराष्ट्र संस्थान‘‘ द्वारा भारत को वैदिक काल मे प्राप्त विश्व गुरू के स्तर व सांस्कृतिक समृद्धता पुनः दिलाने हेतु एवं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद मे भारत को स्थाई सदस्यता दिलाने का समर्थन करने हेतु 8 दिसम्बर 2017 को नई दिल्ली मे सार्क देशो के लिऐ गठित सांस्कृतिक समन्वय फोरम की मिशन सलाहकार समीति की बैठक आयोजित की जाएगी।

इस मिशन सलाहकार समीति के सदस्य के रूप मे माननीय कुलपति प्रो. उमा शंकर शर्मा को उनके उल्लेखनीय सांस्कृतिक योगदान व व्यक्तिगत अनुभवों को देखते हुऐ 100 चयनित प्रबुद्ध भारतीयों मे से नामांकित किया गया है जो कि विश्वविद्यालय के लिऐ गर्व की बात है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News