कांग्रेस की चंदा देवी मीणा बनी कानोड़ पालिका की अध्यक्ष
उदयपुर 26 नवम्बर 2019 । हाल ही में सम्पन्न निकाय चुनावो के तहत कानोड़ के पालिका अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ। पालिका अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस की चंदा देवी मीणा को लाटरी द्वारा कानोड़ पालिका का नया अध्यक्ष चुना गया।
कानोड़ पालिका के अध्यक्ष का चुनाव काफी रोचक माना जा रहा था। सियासी ड्रामे के पूरी सम्भावना थी और हुआ भी वही। यहाँ भाजपा के प्रत्याशी दुर्गा देवी मीणा और कांग्रेस की चंदा देवी मीणा को बराबर बराबर वोट मिले। जबकि जनता सेना के पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया।
चूँकि दोनों दलों के प्रत्याशियों को बराबर 7-7 मिलने से फैसला लाटरी के द्वारा तय किया गया। लाटरी में चंदा देवी मीणा के नाम पर मुहर लगी।
अध्यक्ष पद की वोटिंग के दौरान जनता सेना के सुप्रीमो महाराजा रणधीर सिंह भिंडर भी मौजद थे। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियो के साथ भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।
