हिन्दुस्तान जिंक की चन्देरिया लेड जिंक स्मेल्टर केन्द्रीय उत्पाद शुल्क अवार्ड से सम्मानित


हिन्दुस्तान जिंक की चन्देरिया लेड जिंक स्मेल्टर केन्द्रीय उत्पाद शुल्क अवार्ड से सम्मानित

हिन्दुस्तान जिंक की इकाई चन्देरिया लेड-जिंक स्मेल्टर को वित्तीय वर्ष 2015-16 के दौरान केन्द्रीय उत्पाद शुल्क एवं सेवाकर राजस्व संग्रहण में उत्कृष्ट योगदान के लिए केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस 2017 के अवसर पर केन्द्रीय उत्पाद शुल्क अवार्ड से सम्मानित किया है। यह सम्मान, समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के म

 
हिन्दुस्तान जिंक की चन्देरिया लेड जिंक स्मेल्टर केन्द्रीय उत्पाद शुल्क अवार्ड से सम्मानित

हिन्दुस्तान जिंक की इकाई चन्देरिया लेड-जिंक स्मेल्टर को वित्तीय वर्ष 2015-16 के दौरान केन्द्रीय उत्पाद शुल्क एवं सेवाकर राजस्व संग्रहण में उत्कृष्ट योगदान के लिए केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस 2017 के अवसर पर केन्द्रीय उत्पाद शुल्क अवार्ड से सम्मानित किया है। यह सम्मान, समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के माननीय उद्योग राज्य मंत्री श्री राजपाल सिंह शेखावत ने उत्पाद शुल्क दिवस समारोह में प्रदान किया। यह पुरस्कार हिन्दुस्तान जिंक की ओर से कंपनी के हेड-अप्रत्यक्ष कर, श्री वी.वी. नन्दावत ने ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य आयुक्त-उत्पाद शुल्क एवं सेवाकर, जयपुर श्री एस.एस. लेंका भी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान जिंक के हेड-कार्पोरेट कम्यूनिकेशन, पवन कौशिक ने बताया कि हिन्दुस्तान जिंक विश्व का सबसे बड़ा एकीकृत जस्ता उत्पादक है और भारत में चांदी का सबसे बड़ा उत्पादक के साथ दुनिया में अलौह धातु क्षेत्र उत्पादन में भारत का नेतृत्व भी करता है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags