चंडीगढ़ नगर निगम में होगी बड़ी भर्ती, 276 पदों पर मिलेगी सीधी नौकरी

 | 
चंडीगढ़ नगर निगम में होगी बड़ी भर्ती, 276 पदों पर मिलेगी सीधी नौकरी 

Udaipur Times, Chandigarh Jobs : बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। चंडीगढ़ नगर निगम में सीधी भर्ती होने वाली है। यूटी के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने निगम में सीधी भर्ती के जरिए 276 पद भरने को मंजूरी कर दिया है।

इससे लोगों को बार-बार दफ्तर के चक्कर नही काटने पड़ेंगे। जानकारी के मुताबिक प्रशासन ने नगर निगम को निर्देश दिए हैं कि भर्ती में आरक्षण के नियमों का पूरी तरह पालन किया जाए। साथ ही, भर्ती परीक्षा किसी प्रतिष्ठित सरकारी एजेंसी के जरिए कराने को कहा गया है। Chandigarh Jobs

दस्तावेजों के मुताबिक, निगम में कुल 5,611 पद मंजूर हैं। इनमें से 3,767 पद खाली पड़े हैं। यानी नगर निगम के 60% से ज्यादा पदों पर कर्मचारी ही नहीं हैं। निगम को कई काम अस्थायी और कांट्रैक्ट कर्मचारियों के भरोसे करवाने पड़ रहे हैं। Chandigarh Jobs

जानकारी के अनुसार इस भर्ती में सबसे ज्यादा 118 क्लर्क और 79 फायरमैन के पद हैं। इसके अलावा 33 ड्राइवर, 15 जूनियर इंजीनियर (पब्लिक हेल्थ), 5 इन्फोर्समेंट सब-इंस्पेक्टर और इंजीनियरिंग से जुड़े कई अन्य पद भी भरे जाएंगे। Chandigarh Jobs

मंजूरी मिलने के बाद नगर निगम अब भर्ती परीक्षा कराने के लिए किसी सरकारी एजेंसी का चयन करेगा। इसके बाद भर्ती का आधिकारिक नोटिस जारी किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News