Udaipur Times, Chandigarh Election : चंडीगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव का ऐलान हो गया है। जानकारी के मुताबिक, 35 वार्डों में चुनाव के लिए 23 दिसंबर को मतदान होगा। 26 दिसंबर को वोटों की गिनती कर नतीजे घोषित किए जाएंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ के इलेक्शन कमिश्नर विजय देव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि चुनाव में 4 लाख 60 हजार 209 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। वहीं, रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक किसी तरह से चुनाव प्रचार नहीं होगा।
जानकारी के लिए आपकों बता दें की चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही शहर में आचार संहिता लागू हो गई है। नगर निगम में कुल 35 वार्ड हैं, जिसके लिए चुनाव होगा। यहां पार्षदों का चुनाव 5 साल के लिए होता है लेकिन मेयर हर साल चुना जाता है। मेयर का चुनाव पार्षद ही करते हैं।
जैसा की चुनाव अधिकारी विजय देव ने जानकारी दी कि नगर निगम का पिछला चुनाव दिसंबर 2021 में हुआ था। अब मौजूदा कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। इसके लिए प्रशासन और पुलिस ने मिलकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक, 26 नवंबर से 3 दिसंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। 4 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 7 दिसंबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे।
जानकारी के अनुसार, नगर निगम चुनाव के लिए शहर में कुल 576 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। सभी मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था रहेगी। इससे मतदान प्रक्रिया पर नजर रखी जा सकेगी।