26वी राष्ट्रीय अण्डर 25 शतरंज प्रतियोगिता में लेकसिटी के चन्द्रजीत ने किया कमाल

अण्डमान नीकोबार शतरंज सघं की मेजबानी मे व अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के तत्वावधान मे सम्पन्न 26 वी राष्ट्रीय अण्डर 25 शतरंज प्रतियोगिता मे चेस इन लेकसिटी के उदयमान शातिर चन्द्रजीत सिंह राजावत ने शानदार प्रर्दशन करते हुए 21वॉ स्थान हासिल कर 5000/- रूपये का नकद पुरस्कार जीता।

 | 

अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि 13 से 19 जुलाई तक चली इस 9 चक्रीय प्रतियोगिता मे चन्द्रजीत ने अण्डमान नीकोबार के मिथून वैटेइया, वेस्ट बेंगाल के देबंजग घोष, जम्मू-कश्मीर के आकाशदीप सिंह, बिहार के अनन्त मित्तल, तमीलनाडू के आशा सी. आर., कर्नाटक के गेबरीयल बी. एम को हराया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News