चन्द्रेश सोनी एवं राजकुमारी यादव भारतीय पावर लिफ्टिंग टीम में चयनित

भारतीय पावर लिफ्टिंग टीम के सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेकर उदयपुर के चन्द्रेश सोनी एवं राजकुमारी यादव चयनित होकर उदयपुर लौटे। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम टाटा नगर जमशेदपुर में आयोजित हुआ।

 | 

राजस्थान पावल लिफ्टिंग संग के सचिव विनोद साहू ने बताया कि चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम में चयनित श्री सोनी एवं सुश्री यादव ने अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी नागराजन से प्रशिक्षण प्राप्त किया।

उन्होंने बताया कि दोनों खिलाड़ी आगामी 20 जुलाई को हांगकांग में आयोजित एशियन पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में भाग लेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News