मौसम में आया बदलाव: 3 दिन बाद बदला रात का पारा

0.4 डिग्री उछलकर 11.8 डिग्री पर पहुंचा

 | 
winters, temperature, cold waves

उदयपुर, 20 नवंबर । तीन दिन बाद रात के पारे में बदलाव हुआ। यह बीते 24 घंटे में 0.4 डिग्री बढ़कर 11.8 डिग्री हो गया। शहर में रविवार को मौसम कुछ बदला सा दिखा। सुबह हल्की धुंध छाई रही। दोपहर 3 बजे बाद धूप की तल्खी ही खत्म हो गई और ठंडक महसूस होने लगी। जबकि पारे में मामूली बढ़त थी। अभी अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम है।

मौसम विभाग के अनुसार अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ेगी। अगले सप्ताह तक दिन और रात के तापमान में और भी गिरावट आ सकती है। बता दें, दीपावली से ही शहर में रातें ठंडी होने लगी थीं। तीन दिन से न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस पर अटका हुआ था। अधिकतम तापमान भी 27 से 29 डिग्री के बीच रहा। इधर, ठंड बढ़ने के साथ ही शहर में ऊनी वस्त्रों के बाजार भी सज चुके हैं। सर्दियों के लिए गजक, तिल-मूंगफली की मिठाइयां भी बिकने लगी हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News