दीपावली मिलन के साथ छप्पन भोग का आयोजन
माहेश्वरी महिला गौरव संस्था द्वारा गिरधर गोपाल मन्दिर में छप्पन भोग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसका लाभ वहां उपस्थित सभी महिलाओं ने लिया।
| Nov 7, 2017, 20:08 IST
माहेश्वरी महिला गौरव संस्था द्वारा गिरधर गोपाल मन्दिर में छप्पन भोग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसका लाभ वहां उपस्थित सभी महिलाओं ने लिया।
महाप्रसादी के बाद गरीब एवं असहाय बच्चों को प्रसाद के रूप में भोजन वितरण किया गया। उन्हें शिक्षा के महत्व के बारें में बताकर स्कूल जाने पर बल दिया गया। इस अवसर पर संस्था की कार्यकारिणी के सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद थे।
