हरियाणा में रिश्वतखोरी के मामले में क्लर्क के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल, जाने पूरा मामला ?

 | 
हरियाणा में रिश्वतखोरी के मामले में क्लर्क के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल, जाने पूरा मामला ?

Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB), फरीदाबाद ने भ्रष्टाचार के एक मामले में नगर निगम, एनआईटी फरीदाबाद की तत्कालीन लिपिक मोनिका भाटिया के विरुद्ध जांच पूरी कर माननीय न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी है। ब्यूरो ने आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 तथा धारा 13(1)(बी) सहपठित धारा 13(2) के तहत माननीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, फरीदाबाद की अदालत में चालान प्रस्तुत किया है।

क्या था मामला

शिकायत के अनुसार, एक अधिवक्ता ने अपने पड़ोसी के विवाह प्रमाण-पत्र जारी करवाने के लिए नगर निगम में आवेदन किया था। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आरोपी लिपिक ने प्रमाण-पत्र जारी करने के एवज में 2,000 रुपये की रिश्वत की मांग की। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसवी एंड एसीबी, फरीदाबाद ने 16 फरवरी, 2026 को आरोपी को उसके कार्यालय में 2,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। 

इस संबंध में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच पूरी होने के बाद अब आरोपी के विरुद्ध न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। वर्तमान में आरोपी न्यायालय से जमानत पर है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News