बालक के ईलाज हेतु किया चेरिटी शो
रोटरी क्लब उदयपुर हेरिटेज द्वारा एक 7 वर्षीय बालक के ईलाज हेतु धनसंग्रह के लिए पीवीआर सिनेमा में चैरिटी शो आयोजित किया गया।

रोटरी क्लब उदयपुर हेरिटेज द्वारा एक 7 वर्षीय बालक के ईलाज हेतु धनसंग्रह के लिए पीवीआर सिनेमा में चैरिटी शो आयोजित किया गया।
क्लब अध्यक्ष दीपक सुखाडिय़ा ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत एक पूरा हॉल बुक करवाया गया और उससे प्राप्त हुई सम्पूर्ण राशि सात वर्षीय बालक कुश नागदा के ऑपरेशन हेतु दी जायेगी। उल्लेखनीय है कि कुश रीड की हड्डी की बीमारी कूबड़ से ग्रस्त है।
इस अवसर पर सचिव संजीव जोधावत, कोऑर्डिनेटर वसंत खमेसरा, पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी, सहायक प्रान्तपाल निर्मल कुणावत, पेसिफिक ग्रुप के राहुल अग्रवाल एवं क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित थे।