चार्टर्ड अकाउन्टेन्ट्स, टेक्स कन्सलटेन्ट्स ने किया विरोध प्रदर्शन
क्लाइंट के यहां कार्यवाही के साथ-साथ चार्टर्ड अकाउन्टेन्ट फर्म के यहां 42 घंटे तक सर्वे की कार्यवाही उचित नहीं थी। साथ ही यह भी कहा गया कि चार्टर्ड अकाउन्टेन्ट फर्म के खिलाफ कर वंचना में संलिप्तता के बिना किसी पुख्ता सबूत के यह सर्वे करना विभाग की हठधर्मिता को प्रदर्शित करता है एवं यह कर आतंकवाद की तरफ बढ़ावा है।
चार्टर्ड अकाउन्टेन्ट फर्म के यहां नियम विरूद्ध किये गये सर्वे के विरोध में उदयपुर के करीब 250 से अधिक चार्टर्ड अकाउन्टेन्ट,टेक्स कन्सलटेन्ट एवं वित्तिय सलाहकारों ने उदयपुर टेक्स बार एसोसिएशन व द इस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउन्टेन्ट ऑफ इंडिया की उदयपुर शाखा के बैनर तले सवीना स्थित मुख्य आयकर आयुक्त महोदया को ज्ञापन देकर अपना विरोध जताया।
ज्ञापन में कहा गया कि क्लाइंट के यहां कार्यवाही के साथ-साथ चार्टर्ड अकाउन्टेन्ट फर्म के यहां 42 घंटे तक सर्वे की कार्यवाही उचित नहीं थी। साथ ही यह भी कहा गया कि चार्टर्ड अकाउन्टेन्ट फर्म के खिलाफ कर वंचना में संलिप्तता के बिना किसी पुख्ता सबूत के यह सर्वे करना विभाग की हठधर्मिता को प्रदर्शित करता है एवं यह कर आतंकवाद की तरफ बढ़ावा है। यह भी कहा गया कि प्रोफेशनल्स पर प्राानमंत्री गरीब कल्याण योजना में भी आय सरेंडर कराने हेतु दबाव बनाया जा रहा है, जो कि उचित नहीं है। उदयपुर टेक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश जैन एवं आईसीएआई की उदयपुर ब्रान्च के चेयरमेन सीए अंशुल मोगरा ने बताया कि आयकर विभाग ने यह आश्वासन दिया है कि भविष्य में इस प्रकार कि कोई कार्यवाही प्रोफेशनल्स के खिलाफ नहीं की जायेगी। दोनों ने यह भी बताया कि इस असंवैधानिक कार्यवाही के विरोध में सभी प्राफेशनल्स 31 मार्च तक विभागीय कार्यो का बहिष्कार करते हुए विभागीय अधिकारियेां के समक्ष भी पेश नहीं होंगे।
