सेलिब्रेशन माॅल में बाल दिवस पर चैस काॅम्पिटिशन
उदयपुर, फोरम सेलिब्रेशन माॅल में बाल दिवस पर उदयपुर की सबसे बड़ी जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप आयोजित होगी, जिसमें जूनियर कक्षा से कक्षा 12 तक के 600 से अधिक बच्चे 5 अलग-अलग श्रेणियों में फोरम सेलिब्रेशन माॅल में इतिहास बनाने के लिए भाग लेंगे।

फोरम सेलिब्रेशन मॉल फिटनेस एवं स्किल्स को निरंतर प्रोत्साहित करता रहा है और फोरम परपल रन की बड़ी सफलता के बाद, सेलिब्रेशन माॅल उदयपुराईट्स के लिये चैस व्हिज-2018 लाया है। “मूवस ऑफ मैजिक“ चेस विज़ जूनियर चेस चैंपियनशिप 2018 का आयोजन फोरम सेलिब्रेशन माॅल एवं चैस इन लेकसिटी के साथ 13-14 नवंबर 2018 को आयोजित किया जाएगा।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिये रजिस्ट्रेशन फ्री है। चैंपियनशिप के विजेताओं को सर्टिफिकेट एवं ईनाम फोरम सेलिब्रेशन माॅल की तरफ से दिये जायेंगे।