चेस इन लेकसिटी: प्रतियोगिता हेतू क्वालिफाई निर्णायकों की नियुक्ति
चेस इन लेकसिटी द्वारा वर्ष 2016-17 हेतू वार्षिक कलेण्डर शतरंज प्रतियोगिता हेतू क्वालिफाई नियुक्ति की गयी। अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि पूरे वर्ष में विभिन्न आयुवर्गो के साथ-साथ सीनियर हेतू विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतू लेकसिटी के फीडे आर्बिटर राजेन्द्र तेली द्वारा लेकसिटी ओपन रेपिड एण्ड ब्लीटज 30-31 मार्च,
चेस इन लेकसिटी द्वारा वर्ष 2016-17 हेतू वार्षिक कलेण्डर शतरंज प्रतियोगिता हेतू क्वालिफाई नियुक्ति की गयी। अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि पूरे वर्ष में विभिन्न आयुवर्गो के साथ-साथ सीनियर हेतू विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतू लेकसिटी के फीडे आर्बिटर राजेन्द्र तेली द्वारा लेकसिटी ओपन रेपिड एण्ड ब्लीटज 30-31 मार्च, लेकसिटी ओपन स्कूल/कालेज टीम चेम्पियनशीप 14-15 अप्रैल, लेकसिटी ओपन वुमन चेलेन्जर व लेकसिटी ओपन चेलेन्जर चेम्पियनशीप 25-27 मई, लेकसिटी ओपन आर्मेचर चेम्पियनशीप 11-13 सितम्बर के लिए मुख्य निर्णायक नियुक्त किया गया। सिनियर नेशनल आर्बिटर निलेश कुमावत को लेकसिटी ओपन अण्डर-11 बॉय एण्ड गर्ल्स चेम्पियनशीप 28-29 मई, लेकसिटी ओपन अण्डर-13 बॉय एण्ड गर्ल्स चेम्पियनशीप 4-5 जून के लिए मुख्य निर्णायक नियुक्त किया गया। इसी प्रकार लेकसिटी ओपन अण्डर-9 व अण्डर-25 बॉय एण्ड गर्ल्स चेम्पियनशीप 7-8 जून हेतू मनीष चण्डालिया, लेकसिटी ओपन अण्डर-17 व अण्डर-7 बॉय एण्ड गर्ल्स चेम्पियनशीप 11-12 जून हेतू योगेश हिंगड़, लेकसिटी ओपन अण्डर-19 बॉय एण्ड गर्ल्स चेम्पियनशीप 15-16 जून, लेकसिटी ओपन अण्डर-15 बॉय एण्ड गर्ल्स चेम्पियनशीप 19-20 जून के लिए सिनियर नेशनल आर्बिटर विकास साहू को नियुक्त किया गया। विभिन्न प्रतियोगिता में गायत्री कटारिया, राहूल व्यास, पारूल राठौड़ सह मुख्य निर्णायक नियुक्त किये गये।