चेस इन लेकसिटी के शातिरों की धुम 7 पुरूस्कारों पर कब्जा जमाया
चेस पेरेन्ट्स एसोसिएशन राजस्थान की मेजबानी मे ए.आर.सी.ए. व अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के तत्वावधान मे सम्पन्न हुई जी.मेक्स.एल्बम चेस बिकन प्रथम ओपन फिड़े रेटेड़ शतरंज प्रतियोगिता मे चेस इन लेकसिटी के शातिरों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सात पुरस्कारों पर कब्जा जमाया।

अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि जयपुर स्थित विश्व प्रसिद् वर्ल्ड ट्रेड पार्क मे 12 से 16 अगस्त तक हुई इस प्रतियोगिता के ओपन वर्ग में प्रत्येक खिलाडी जिसमे लेकसिटी के राजेन्द्र तेली, कपिल दाधिच, सेन्ट एन्थोनी स्कुल के अरूण कटारिया ने 3,500 रूपये का नकद पुरस्कार जीता वही सेन्ट एन्थोनी के दिव्यांषु बाबेल, गौतम कटारिया, एम.डी.एस. के भावेश पण्डियार, आलोक के नमन पोरवाल ने रेटिंग वर्गों के पुरस्कार मे प्रत्येक ने 1500 रूपये का नकद पुरस्कार जीता व अपनी फिड़े रेटिंग मे इज़ाफा किया जिनमे अरूण कटारिया 93, नमन पोरवाल 62, कुनाल छाबड़ा 32, आयुष लोढ़ा 18 व गौतम कटारिया ने 12 अंको का इज़ाफा किया। सचिव विकास साहु ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता मे कुनाल छाबड़ा, धेर्य पोखरना, ध्रुव कालानी, सुधाकर व आयुष लोढा ने सराहनीय प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की कुल ईनामी राशि 3 लाख रूपये है।