चेस इन लेकसिटी ने किया अरमान अग्रवाल का सम्मान समारोह

टुमकुर, कर्नाटक मे द युनाइटेड़ कर्नाटक चेस एसोसिएशन की मेजबानी मे सम्पन्न हुई 32वीं राष्ट्रीय अण्डर 7 शतरंज प्रतियोगिता मे चेस इन लेकसिटी के 5 वर्षीय शातिर अरमान अग्रवाल के अंडर 5 में कांस्य पदक जीतने पर अभिनन्दन सम्मान समारोह का आयोजन किया।

 | 

अरमान अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अण्डर 5 मे तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया जिनका आज शुक्रवार को गुरूपुर्णिमा के अवसर पर चेस इन लेकसिटी व शहर के गणमान्य पदाधिकारी, व खेल जगत से जुड़ी हुई हस्तियों द्वारा अधिबन भास्करन चेसमेन चेस एकेडमी जो मा कर्मा साहु धाम, सेलिबे्रशन माॅल के सामने है मे विशेष अभिनन्दन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

सचिव व प्रशिक्षक विकास साहु ने बताया कि इस अवसर पर अरमान के अभिभावक ओ.पी. अग्रवाल, सोमेष अग्रवाल, स्वाती अग्रवाल का सम्मान किया गया। सम्मान के अवसर पर चेस इन लेकसिटी के अध्यक्ष राजीव भारद्वाज, सरंक्षक देवेन्द्र साहु, गोपाल अग्रवाल, हिम्मत सिकलिगर, भुवाणा संरपच सहित कई अभिभावक व शतरंज से जुड़े खिलाड़ियों के साथ यह सम्मान सम्पन्न हुआ जिसमे अरमान को प्रशस्ति पत्र, उपरना ओढाकर सम्मानित किया गया।

Click here to Download the UT App

अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि यह राजस्थान शतरंज मे पहली बार होगा यदि वर्ष 2019 मे विश्व शतंरज महासंघ द्वारा अण्डर 6 एशियन शतंरज प्रतियोगिता व अण्डर 6 विश्व प्रतियोगिता आयोजित होगी तो अरमान राजस्थान से इस आयु मे पहला खिलाड़ी होगा जो भारत का प्रतिनिधित्व करेगें।

अरमान पिछले 2 वर्ष से शतरंज प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है व उन्होने कई प्रतियोगिताओं मे पुरस्कार जीत चुके है। अरमान के साथ बतौर अनुभवी प्रशिक्षक, फीड़े इन्स्ट्रक्टर, अन्तर्राष्ट्रीय निर्णायक व सहसचिव आॅल राजपुताना शतरंज संघ राजेन्द्र तेली ने राजस्थान टीम प्रशिक्षक व मैनेजर के रूप मे हिस्सा लिया। इस अवसर पर चेस इन लेकसिटी के सभी पदाधिकारियो व सदस्यो द्वारा अरमान व उसके अभिभावको को बधाई दी गई।

चेस इन लेकसिटी ने किया अरमान अग्रवाल का सम्मान समारोह

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News