ए आर सी ए सीनियर चेस चैम्पियनशिप में चेस इन लेकसिटी के शातिरों की धूम

श्रीगंगानगर मे महाराजा गंगासिंह चेस एसोसिएशन की मेजबानी मे सम्पन्न ए आर सी ए सीनियर राज्य स्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता मे चेस इन लेकसिटी के चन्द्रजीत सिंह राजावत उपविजेता बने। अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने ब

 | 
ए आर सी ए सीनियर चेस चैम्पियनशिप में चेस इन लेकसिटी के शातिरों की धूम

श्रीगंगानगर मे महाराजा गंगासिंह चेस एसोसिएशन की मेजबानी मे सम्पन्न ए आर सी ए सीनियर राज्य स्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता मे चेस इन लेकसिटी के चन्द्रजीत सिंह राजावत उपविजेता बने। अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि 28 से 30 जुलाई तक चली इस प्रतियोगिता की कूल ईनामी राशि 35,000/- रू. थी। कुल 9 चक्रों में सम्पन्न इस प्रतियोगिता में चेस इन लेकसिटी के शातिरों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए नकद पुरस्कार पर कब्जा जमाया।

सचिव विकास साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में चन्द्रजीत सिंह राजावत, रेल्वे के सुधाकर व सुरज साहु ने क्रमषः 3,500, 500, 500 का नकद पुरस्कार जीता। 9 चक्रो की इस प्रतियोगिता मे चन्द्रजीत ने 7.5 अंको के साथ टाई ब्रेक के आधार पर उपविजेता घोषित हुए साथ ही सुधाकर 7 अंक व सुरज 6 अंक बनाकर प्रथम 15 स्थान पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता अन्तर्राष्ट्रीय स्वीस पद्धति से आयोजित हुई। समापन समारोह के मुख्य अतिथी विधायक कामिनी जिंदल, ऑल राजपुताना शतरंज संघ के सचिव योगेन्द्र सिंह राठौड़ द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता मे विभिन्न जिलो के 125 खिलाडि़यों ने हिस्सा लिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News