चेस इन लेकसिटी समर कप फीडे रेटिंग चेस टूर्नामेन्ट 13 जुन से
चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में बुद्धिबल सेवा संस्थान, ऑल राजपुताना शतरंज संघ, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, विश्व शतरंज महासंघ के तत्वावधान में चेस इन लेकसिटी समर कप फीडे रेटिंग चेस टूर्नामेन्ट 2017 (बिलो 1600 रेटिंग)13 जुन से भण्डारी दर्शक मण्डप गॉंधी ग्राउंड मे आयोजित होगी। चेस इन लेकसिटी के अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि 3 दिवसीय इस प्र

चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में बुद्धिबल सेवा संस्थान, ऑल राजपुताना शतरंज संघ, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, विश्व शतरंज महासंघ के तत्वावधान में चेस इन लेकसिटी समर कप फीडे रेटिंग चेस टूर्नामेन्ट 2017 (बिलो 1600 रेटिंग)13 जुन से भण्डारी दर्शक मण्डप गॉंधी ग्राउंड मे आयोजित होगी। चेस इन लेकसिटी के अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि 3 दिवसीय इस प्रतियोगिता की कुल ईनामी राशि 3,00,000/- रूपये होगी जिसका प्रथम, द्वितिय व तृतीय पुरस्कार क्रमशः 30,000 रू., 20,000 रू., 15,000 रू. सहित प्रथम बीस स्थानो के साथ-साथ विभिन्न आयु वर्गो व रेटिंग में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर इन पुरस्कारों को विभिन्न खिलाड़ी हासिल करेंगे साथ ही फीडे रेटिंग 1400 से कम विजेता को 20,000/- रूपये व फीडे रेटिंग 1200 से कम विजेता को 15,000/- रूपये नकद पुरस्कार दिया जायेगा।
अभी तक उक्त प्रतियोगिता में 375 खिलाड़ीयों का पंजीयन हो चुका है जिसमें से 210 से अधिक अन्तर्राष्ट्रीय फीडे रेटेड खिलाड़ी है। प्रतियोगिता में सिंगापुर, व भारत के विभिन्न करीब 25 राज्यों, प्रशासनिक सेवाओ से खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। इस प्रतियोगिता मे प्रतियोगिता में फीडे रेटेड खिलाड़ीयों के साथ-साथ अनरेटेड खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जो अपने बेहतर प्रदर्शन से अपनी फीडे रेटिंग को बढ़ायेंगे साथ ही अनरेटेड खिलाड़ीयों के लिए फीडे रेटिंग लेने का मौका रहेगा। शहर के इच्छुक खिलाड़ी व विद्यालय अपनी प्रविष्टी लखारा चौक स्थित चेस इन लेकसिटी कार्यालय में करा सकते है।