चेस शातिरों का दल सूरत रवाना
मिनरल चेस एकेडमी की मेजबानी में होने वाली वाईब्रेन्ट इन्टरनेशनल फीडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता हेतू चेस इन लेकसिटी के शातिरों का दल गुरूवार को रवाना हुआ।
मिनरल चेस एकेडमी की मेजबानी में होने वाली वाईब्रेन्ट इन्टरनेशनल फीडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता हेतू चेस इन लेकसिटी के शातिरों का दल गुरूवार को रवाना हुआ।
प्रशिक्षक विकास साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में हाल ही में सम्पन्न छठी शंकरलाल मंगरूडिया स्मृति विन्टर वाईब्रेन्ट लेकसिटी ओपन शतरंज प्रतियोगिता के चैम्पियन ध्रुव दक के अलावा कुनाल छाबड़ा, वैदाश देवपुरा, तन्मय नलवाया, मौलिक जैन, अरूण कटारिया, प्रखर चपलोत, हार्दिक दक, जेनिल जैन, चिन्मय जैन, भावेश पंडियार, चिन्मय दानावत, मितांश साहू, प्रणव गांधी, हिरल छतवानी, अक्षी छतवानी, पारूल राड़ौड, तुषार चौधरी, प्रभव माहेश्वरी, आयुष लोढ़ा, कनिष्क पांडे, रैना उदलक्ष्य, राहुल रेडिया, जतिन जारोली, वतस्लया कुमार यादव, अर्चित अग्रवाल, धु्रव अजमेरा, कृत पुरोहित, निमित जैन, सागर दयारमानी, दक्ष जैन, नमन पोरवाल, सार्थक भण्डारी, सूरज साहू, धु्रव कालानी, कपिल दाधिच सहित 35 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
यह प्रतियोगिता 26 से 28 दिसम्बर तक वाईब्रेन्ट इन्टरनेशनल एकेडमी सूरत में आयोजित होगी। प्रतियोगिता 1800 से कम रेटिंग के खिलाड़ीयो के लिए है जिसकी कुल ईनामी राशि 3 लाख रूपये है। अध्यक्ष राजीव भारद्वाज द्वारा सभी खिलाड़ीयों को शुभकामना प्रेषित की गयी।