चेस के शातिरों ने दौडाए दिमाग के घोड़े

मलेरकोटला शतरंज संघ, पंजाब की मेजबानी में अखिल भारतीय शतरंज संघ के तत्वावधान में सम्पन्न हुई चौथी के.एस. ग्रुप ऑफ इन्ड्रस्टीज ऑल इण्डिया ओपन फीडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता 2012 में चेस इन लेकसिटी के शातिरों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा।

 | 

टीम मेनेजर योगेश हिंगड़ ने बताया कि 27 से 30 दिसम्बर तक आयोजित हुई 9 चक्रीय शतरंज प्रतियोगिता में लेकसिटी के सार्थक जैन व पल्लव चैधरी अण्डर-11 में क्रमशः प्रथम व तृतीय और स्वयं भार्गव, ओजस शुक्ला अण्डर-13 में क्रमशः द्वितिय व तृतीय स्थान पर रहे।

अन्य शातिरों में विकास साहू 6 अंक, पिल्लेय,  हेमेन्द्र सिंह मकवाना,  युगांश शुक्ला 5 अंक। नितिन राठी, धु्रव चैधरी 4.5 अंक। आदित्य नेवाल, विभव पामेचा, कुलदिप चैटरानी, कुन्दन देव 4 अंक बनाकर शानदार प्रदर्शन किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News