चतुर्वेदी अध्यक्ष एवं खीचड़ महासचिव बने
राजस्थान के समस्त राजकीय विश्वविद्यालयों के ‘अधिकारी संघ’ की रविवार दिनांक 11-01-2015 को जयुपर में बैठक हुई। बैठक में विश्वविद्यालय अधिकारियों की वेतन विसंगति एवं अन्य बिन्दुओं पर चर्चा कर राज्य सरकार एवं कुलाधिपति को प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया।

ज्ञातव्य है कि विश्वविद्यालय अधिकारियों को सम्पूर्ण सेवाकाल में एक भी पदोन्नति प्राप्त नही होती ह,ै न ही अन्य राज्यों एवं केन्द्रीय विश्वविद्यालय के समान वेतनमान मिल रहा है।
इस सम्बन्ध में अधिकारी संघ द्वारा पूर्व में भी राज्य सरकार को कई बार प्रतिवेदन प्रेषित किये गये किन्तु कोई कार्यवाही नहीं हुई। बैठक में अधिकारी संघ की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया जिसमें श्री नरेन्द्र चतुर्वेदी, हरिदेव जोशी पत्रकारिकता विश्वविद्यालय, जयुपर को अध्यक्ष, श्री एन.एल. चाण्डक, वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा को उपाध्यक्ष, डॉ. जे.एस. खीचड़, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर को महासचिव, डॉ. राजेश यादव, राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, जयपुर को संयुक्त सचिव तथा डॉ. सुनील टेलर, महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर को कोषाध्यक्ष चुना गया।
विभिन्न राजकीय विश्वविद्यालयों में नवनियुक्त अधिकारियों ने अधिकारी संघ की सदस्यता ग्रहण की।