सी.पी जोशी के स्वागत के लिए लाए भाड़े के मजदूरों के साथ धोखा !

राजनीति करने व बड़े नेताओं को लुभाने के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा अपनाए जाने वाले हथकंडों से तो सभी रूबरू हैं, परन्तु राजनीति के लिए मजदूरों को किराए पर लाना और मजदूरों द्वारा मजदूरी नहीं मिलने पर थाने पहुंचना सोचने का विषय है।

 | 

आज सूरजपोल थाने में 28 मजदूरों ने एक नेता के खिलाफ मजदूरी नहीं देने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। पुलिस के हवाले से प्राप्त सुचना अनुसार 28 मजदूरों ने यूथ कांग्रेस, देहात के कार्यकर्ता घनश्याम धाबाई के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

मजदूरों ने पुलिस को बताया कि आज सुबह 9.30 बजे हमेशा की तरह वे लोग मजदूरी का काम ढूँढने के लिए पारस तिराहे पर खड़े थे। वहां खड़े घनश्याम धाबाई ने मजदूरों के पास आकर उनके हाथ में पार्टी का झंडा पकड़ा कर नारे लगाने को कहा।

मजदूरों ने बताया की वहां से जब मजदूरी पर जाने लगे तो धाबाई ने सभी मजदूरों को रोककर 250 रुपए मजदूरी देने की बात कही, फिर मजदूरों ने नारेबाजी करते हुए मंत्री सी.पी जोशी का स्वागत किया। सी.पी जोशी के जाते ही धाबाई भी वहां से घायब हो गए। मजदूर अपना दुखड़ा लेकर शिराली भवन, मजदूर यूनियन के अध्यक्ष हीरालाल सालवी के पास पहुँचे, जहाँ से हीरालाल सभी मजदूरों के साथ थाणे पहुंचे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News