फोन में ऐसे चेक करें ट्रेन की Live Location ! बचेगा समय और मिनटों में मिलेगी सही जानकारी
Udaipur Times, Track Train Running Status : अगर आप भी ट्रेन से यात्रा करते हैं, तो अक्सर यह चिंता रहती होगी कि ट्रेन समय पर है या नहीं, अभी कहां पहुंची है और स्टेशन पर कितना इंतजार करना पड़ेगा। ऐसे में कई लोग ट्रेन की लोकेशन जानने के लिए थर्ड पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, भारतीय रेलवे और गूगल की मदद से आप बिना किसी फर्जी ऐप के भी ट्रेन की लाइव लोकेशन आसानी से ट्रैक कर सकते हैं।
RailOne ऐप से ऐसे ट्रैक करें ट्रेन की लाइव लोकेशन
भारतीय रेलवे का आधिकारिक RailOne ऐप यात्रियों को ट्रेन की लाइव लोकेशन, अगला स्टेशन और ट्रेन कितनी देरी से चल रही है जैसी जानकारी देता है।
इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में RailOne ऐप डाउनलोड करें और मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। इसके बाद होम पेज पर Track Train विकल्प चुनें। अब ट्रेन का नाम या 5 अंकों का ट्रेन नंबर दर्ज करें और Current Movement (Live) पर क्लिक करें। इसके बाद स्क्रीन पर ट्रेन की मौजूदा स्थिति, अगला स्टेशन और लेट होने की जानकारी दिखाई देगी।
Google से भी जान सकते हैं ट्रेन की स्थिति
अगर आप कोई ऐप डाउनलोड नहीं करना चाहते, तो गूगल के जरिए भी ट्रेन की लाइव लोकेशन देख सकते हैं। इसके लिए Google पर जाकर ट्रेन का 5 अंकों का नंबर लिखें और उसके साथ Live Status या Running Status टाइप करें। 12345 Live Status सर्च करें। इसके बाद ट्रेन की वर्तमान लोकेशन और रनिंग स्टेटस आपके सामने आ जाएगा।
इन बातों का रखें ध्यान
ट्रेन की लाइव लोकेशन देखने के लिए मोबाइल में इंटरनेट कनेक्शन होना जरूरी है। यदि आप ट्रेन के अंदर यात्रा कर रहे हैं, तो RailOne ऐप में Inside Train Mode ऑन करने पर GPS की मदद से और अधिक सटीक लोकेशन मिल सकती है। हालांकि, रेलवे के सिस्टम में अपडेट होने में 5 से 10 मिनट का समय लग सकता है, इसलिए यात्रा के दौरान थोड़ा समय का मार्जिन जरूर रखें।
यात्रियों को होगा फायदा
RailOne और Google जैसे आधिकारिक माध्यमों से ट्रेन की लाइव लोकेशन जानने पर यात्रियों को स्टेशन पर लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। साथ ही ट्रेन की सही स्थिति, अगला स्टेशन और संभावित देरी की जानकारी मिलने से यात्रा की बेहतर योजना बनाना भी आसान हो जाएगा।
