बी.पी.एल परिवारो को बांटे चेक

मुख्यमंत्री द्वारा बी.पी.एल परिवारों को सहायता राशी चेक के रूप में आज नगर निगम द्वरा वितरित किये गये। सहायता राशी को लेने हेतु धान-मण्डी के सामुदायिक भवन में महिलाओं की लम्बी कतारें नजर आई।

 | 

क्षेत्रीय पार्षद कृष्णकान्त कुमावत ने बताया कि, आज वार्ड नम्बर 45 से 50 के बी.पी.एल परिवारों को चेक वितरित किए गये हैं। शाम तक 400 से अधिक सहायता राशी के चेकों का वितरण हुआ है।

राजस्व अधिकारी तरंग यादव ने बताया कि, सहायता राशी को पाने के लिए महिलाओं में ज्यादा जागरूकता नजर आई। सभी परिवारों को राज्य सरकार के आदेशानुसार 1500 रूपए के चेक वितरित किए गए हैं।

हालाँकि लाभार्थियों को अभी तक यह जानकारी नहीं हैं कि यह सहायता राशी किस योजना के अंतर्गत उनमें बांटी जा रही है।

कई महिलाओं ने बताया कि इस सहायता से उनके परिवार को काफी मदद मिल जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News