चिकित्सा शिविर में 90 से अधिक रोगियों का हुआ चेकअप
लायन्स क्लब लेकसिटी ने बड़ी रोड़ स्थित ओर्चिड फार्महाउस पर मेडिकल केम्प आयोजित किया गया। जिसमें 90 से अधिक लोगों की मधुमेह, रक्तचाप, नाड़ी की दर, ऑक्सीजन और धमनी अवरोधों की जांच की गई।

लायन्स क्लब लेकसिटी ने बड़ी रोड़ स्थित ओर्चिड फार्महाउस पर मेडिकल केम्प आयोजित किया गया। जिसमें 90 से अधिक लोगों की मधुमेह, रक्तचाप, नाड़ी की दर, ऑक्सीजन और धमनी अवरोधों की जांच की गई।
क्लब अध्यक्ष प्रमोद चौधरी ने बताया कि इसके बाद क्लब की बैठक आयोजित की गई। जिसमें लाइव बैंड, तैराकी तथा विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सचिव के.वी. रमेश, राजीव मेहता, जोन चेयरमैन महेंद्र तलेसरा ने सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।