केमिकल एसोसिएशन ने किया पौधरोपण

उदयपुर केमिकल मेन्युफेक्चरर्स एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को प्रदूषण नियंत्रण मंडल कार्यालय परिसर में एनके अग्रवाल मेमोरियल ट्रस्ट के सहयोग से पौधारोपण किया गया।

 | 
केमिकल एसोसिएशन ने किया पौधरोपण

उदयपुर केमिकल मेन्युफेक्चरर्स एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को प्रदूषण नियंत्रण मंडल कार्यालय परिसर में एनके अग्रवाल मेमोरियल ट्रस्ट के सहयोग से पौधारोपण किया गया।

एसोसिएशन के सचिव अचल अग्रवाल ने बताया कि अध्यक्ष एसएस अग्रवाल के नेतृत्व में क्षेत्रीय अधिकारी बी आर पंवार एवं सहायक पर्यावरण अभियंता शरद सक्सेना के सहयोग से औषधीय पौधे रोप कर औषधीय पौधशाला विकसित गई जिसमें 200 से अधिक एवं 25 प्रजातियों के औषधीय पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष रीको के क्षेत्रीय अधिकारी एमके शर्मा, एसोसिएशन मेंबर्स एवं प्रदूषण विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने भाग लिया।

ट्रस्ट के ट्रस्टी अचल अग्रवाल ने बताया कि मादडी स्थित प्रदूषण नियंत्रण मंडल कार्यालय रोड पर 50 बड़े पेड़ लगाकर ट्री गार्ड लगाए गए। मंडल अधिकारियों ने एसोसिएशन और ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News