केमिकल फैक्ट्री आग: घायलो की हालत अभी भी नाज़ुक


केमिकल फैक्ट्री आग: घायलो की हालत अभी भी नाज़ुक

पुलिस के अनुसार घायलों में फैक्ट्री का मुनीम प्रफुल्ल (25) पुत्र अशोक रावल निवासी सेक्टर 9 सवीना, मनोहर (25) पुत्र भग्गा गमेती निवासी दादिया गोगुंदा, कालीचरण (22) पुत्र रामचरण निवासी समस्तीपुर बिहार, महेश (45) पुत्र रामचन्द्र निवासी मा

 

केमिकल फैक्ट्री आग: घायलो की हालत अभी भी नाज़ुक

यहां सुखेर रीको इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार दोपहर 2.50 बजे दीपा कैमिकल एंड साइंटिफिक हाउस फैक्ट्री में अचानक ब्लास्ट के साथ लगी भीषण आग से दो कर्मचारी जिंदा जल गए। इसके साथ इस हादसे में सात लोग बुरी तरह गंभीर रूप से झुलस गए। झुलसने वाले छह लोग इसी फैक्ट्री के कर्मचारी हैं। वहीं, एक ऑटो चालक भी आग की चपेट में आने से झुलस गया, जो फैक्ट्री में सामान की सप्लाई देने आया था। बड़ी मशक्कत के बाद एक शव को फैक्ट्री से निकाला गया। एक शव मिलने के बाद जिला प्रशासन ने फैक्ट्री में फंसे दूसरे कर्मचारी की मौत की पुष्टि तो नहीं की है लेकिन भीषण आग को देखते हुए उसके बचने की संभावना नहीं है। देर रात तक सर्च ऑपरेशन जारी रहा। झुलसे हुए सभी 7 लोगों को एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पांच की हालत ज्यादा गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, दोपहर 2.50 बजे के आसपास सुखेर स्थित कैमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री में मार्बल ट्रीटमेंट प्रोडक्ट, सॉल्वेंट, एप्रोक्स और काफी मात्रा में अन्य कैमिकल्स होने से आग लगते ही धमाके हुए। करीब 10-12 धमाकों के साथ ही 300 मीटर आग की लपटें उठीं। तुरंत दमकल को सूचित किया गया।

केमिकल फैक्ट्री आग: घायलो की हालत अभी भी नाज़ुक

आग बुझाने के लिए दमकल मौके पर पहुंची लेकिन 25 दमकल गाडिय़ां खाली होने के बावजूद भी आग पर काबू नहीं पाया गया था। कैमिकल होने के कारण पानी के छिड़काव से आग और ज्यादा उठ रही है। ऐसे में हिंदुस्तान जिंक से स्पेशल गाडिय़ों का इंतजाम किया गया जिसने फोम से आग बुझाने में मदद की।

केमिकल फैक्ट्री आग: घायलो की हालत अभी भी नाज़ुक

गोगुन्दा के दादिया निवासी शांतिलाल की हादसे में मौत की पुष्टि की गयी है। शांतिलाल और उसका भाई चुन्नीलाल हर दिन गोगुंदा से फैक्ट्री में मजदूरी करते आते थे और शाम को घर लौट जाते थे। शाम होने पर परिवार दोनों के लौटने का इंतजार कर रहा था, लेकिन शांतिलाल घर नहीं अाया, देर शाम परिवार में उसकी मौत की खबर आई। परिवार हॉस्पिटल पहुंचा जहां चुन्नीलाल बदहवास हालत में दिखा। उसने पूरा मंजर परिवार को बताया। इनका परिवार बीपीएल श्रेणी का है। दोनों भाइयों पर ही परिवार के पालन-पोषण की जिम्मेदारी थी।

केमिकल फैक्ट्री आग: घायलो की हालत अभी भी नाज़ुक

पुलिस के अनुसार घायलों में फैक्ट्री का मुनीम प्रफुल्ल (25) पुत्र अशोक रावल निवासी सेक्टर 9 सवीना, मनोहर (25) पुत्र भग्गा गमेती निवासी दादिया गोगुंदा, कालीचरण (22) पुत्र रामचरण निवासी समस्तीपुर बिहार, महेश (45) पुत्र रामचन्द्र निवासी माल दास स्ट्रीट, श्यामलाल (30) पुत्र पन्नालाल निवासी नोहरा नाई की हालत गंभीर है।

केमिकल फैक्ट्री आग: घायलो की हालत अभी भी नाज़ुक

इस दौरान मौके पर जिला कलक्टर रोहित गुप्ता, एसपी आरपी गोयल, एडिाश्रल एसपी सुधीर जोशी, एडिशनल कलक्टर ओपी बुनकर सहित कई अधिकारी पहुंच चुके थे। वहीं, लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।

Source: Dainik Bhaskar

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags