अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के कोषाध्यक्ष लेकसिटी में

प्रशिक्षक व लेकसिटी सचिव विकास साहू से हुई विस्तृत चर्चा

 | 
CHESS

अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के कोषाध्यक्ष नरेश शर्मा विवाह समारोह में भाग लेने लेक सिटी उदयपुर आए। 

चैस इन लेकसिटी के अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि नरेश शर्मा का लेकसिटी उदयपुर में यह पहला आगमन है इस मुलाकात में इस वर्ष होने वाली लेकसिटी की विभिन्न फिडे रेटिंग प्रतियोगिता के साथ-साथ चैस इन स्कूल के कार्यक्रमों की विस्तृत चर्चा हुई। 

संरक्षक तुषार मेहता ने बताया कि चर्चा में इस वर्ष भारत में होने वाली 44 वी शतरंज ओलंपियाड के बारे में भी चर्चा की गई नरेश शर्मा द्वारा चेस लेकसिटी के द्वारा किए जा रहे हैं व पिछले कई वर्षों से किए गए कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की गई लेकसिटी द्वारा नरेश शर्मा को आगामी अगस्त माह में होने वाली प्रतियोगिता के लिए आमंत्रित किया गया। 

गौरतलब है कि प्रशिक्षक व सचिव विकास साहू शतरंज महासंघ के चैस इन स्कूल कार्यक्रम के महासंघ सदस्य हैं और उन्होंने राजस्थान में स्कूल शतरंज कार्यक्रम को कैसे बढ़ावा दिया जाए इस पर और अधिक विस्तृत चर्चा की गई। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News