सवीना मर्डर केस का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार
सवीना पुलिस थानाधिकारी संजीव स्वामी ने बताया की कमलेश खराड़ी हत्याकांड के मुख्य आरोपी शैतानसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। शैतानसिंह घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। शैतानसिंह ने ही इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने में मुख्य भूमिका निभाई है। अभियुक्त शैतानसिंह काफी शातिर प्रवृति का है और पूर्व में भी वारदात करने के बाद लम्बी फरारी काटने का आदि है।
उदयपुर 2 अप्रैल 2019, उदयपुर शहर के सवीना थाना क्षेत्र के कुमावत कॉलोनी में 29 मार्च 2019 शुक्रवार को युवक कमलेश खराड़ी की हत्या कर लाश बोरे में बांध कर उसे सेक्टर बारह की कुमावत कॉलोनी में खाली पड़े प्लाट में फ़ेंक दी थी। पुलिस ने कमलेश की हत्या के आरोप में सवीना निवासी राजपाल पिता जगत सिंह, भूपेन्द्र पिता गोविंद पटेल, सरेरा खेरवाड़ा निवासी रवि पिता कोदरलाल रावल को गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर था उसे आज गिरफ्तार किया गया है।
सवीना पुलिस थानाधिकारी संजीव स्वामी ने बताया की कमलेश खराड़ी हत्याकांड के मुख्य आरोपी शैतानसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। शैतानसिंह घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। शैतानसिंह ने ही इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने में मुख्य भूमिका निभाई है। अभियुक्त शैतानसिंह काफी शातिर प्रवृति का है और पूर्व में भी वारदात करने के बाद लम्बी फरारी काटने का आदि है।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
पुलिस ने बताया की हत्या का कारण मृतक का आरोपियों के साथ रुपयों के लेन-देन को लेकर कोई विवाद था। आरोपियों ने कमलेश के साथ रात को सवीना स्थिति एक खाली प्लॉट पर बैठकर शराब पी थी। इस दौरान करीब दो लाख रूपयों के लेन-देन के पुराने विवाद को लेकर इनमें फिर कहासुनी शुरू हो गई और आरोपी युवकों ने चाकू मारकर कमलेश की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने कमलेश की लाश को छुपाने की नियत से बोरे में डाला और कुमावत कॉलोनी के खाली पड़े प्लाट में डाल दिया।
सवीना मर्डर केस: पैसो के लेनदेन को लेकर हुई थी हत्या, तीन गिरफ्तार