अंतर्राज्यीय नकबजनी गैंग का मुख्य सरगना गिरफ्तार

गिरफ्त में आये सलमान खान ने पूछताछ के दौरान बताया की जयपुर में रेलवे स्टेशन के पास दो माह पूर्व 2 वारदाते, भोपाल मध्यप्रदेश में चार माह पूर्व 2 वारदाते, खंडवा मध्यप्रदेश से 10 किलो चांदी, इंदौर मध्यप्रदेश में महावीर ट्रेडर्स में वारदात इसके अलावा 3 वारदाते इंदौर, नासिक महाराष्ट्र में 2 वारदाते तथा हैदराबाद में 9 वारदाते करना स्वीकार किया है। 
 | 
अस्थल मंदिर के पास राजेश मेटल की दुकान से आठ लाख 42 हज़ार रूपये नकद चोरी के मामले में अंतर्राज्यीय नकबजनी गैंग के मुख्य सरगना को मध्यप्रदेश के दतिया जिले से धर दबोचा है। 

उदयपुर 25 अक्टूबर 2019। शहर के सूरजपोल थाना पुलिस ने पिछले दिनों अस्थल मंदिर के पास राजेश मेटल की दुकान से आठ लाख 42 हज़ार रूपये नकद चोरी के मामले में अंतर्राज्यीय नकबजनी गैंग के मुख्य सरगना को मध्यप्रदेश के दतिया जिले से धर दबोचा है। 

सूरजपोल पुलिस थानाधिकारी रामसुमेर मीणा ने बताया की सहायक उप निरीक्षक सुरेशचंद्र, हेड कॉन्स्टेबल गजराज, कांस्टेबल लोकेश, प्रवीण ने अंतर्राज्यीय नकबजनी की गैंग का पर्दाफाश करते हुए सूरजपोल थाना पुलिस की टीम ने संदिग्ध लोगो पर निगरानी रखकर गैंग के मुखिया सलमान खान पुत्र छोटे खान निवासी उचाड़ थाना गोराघाट जिला दतिया मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया है। 

गिरफ्त में आये सलमान खान ने पूछताछ के दौरान बताया की जयपुर में रेलवे स्टेशन के पास दो माह पूर्व 2 वारदाते, भोपाल मध्यप्रदेश में चार माह पूर्व 2 वारदाते, खंडवा मध्यप्रदेश से 10 किलो चांदी, इंदौर मध्यप्रदेश में महावीर ट्रेडर्स में वारदात इसके अलावा 3 वारदाते इंदौर, नासिक महाराष्ट्र में 2 वारदाते तथा हैदराबाद में 9 वारदाते करना स्वीकार किया है। 

गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। 

पुलिस ने बताया की गैंग के अन्य सदस्य हीरालाल पुत्र बाबू लाल लोहार निवासी उचाड़ थाना गोराघाट जिला दतिया मध्यप्रदेश, अमित उर्फ़ कालू पुत्र राकेश साहू निवासी उचाड़ थाना गोराघाट जिला दतिया मध्यप्रदेश, रामनरेश पुत्र कल्याण निवासी उचाड़ थाना गोराघाट जिला दतिया मध्यप्रदेश एवं अंसार निवासी निचरोली जिला दतिया मध्यप्रदेश की तालश जारी है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News