मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल 28 को उदयपुर आएंगे

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे 28 अगस्त, सोमवार को दोपहर एक बजे हेलीकॉप्टर से उदयपुर पहुंचेंगी। वहीँ राज्यपाल श्री कल्याण सिंह 28 अगस्त, सोमवार की शाम 4 बजे राजकीय वायुयान से उदयपुर पहुंचेंगे। वे यहां प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साथ आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

 | 

जिला कलक्टर बिष्णुचरण मल्लिक ने बताया कि मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से सोमवार एक बजे सीधे खेल गांव पहुंचेंगी। वे रात्रि विश्राम उदयपुर में करेंगी। श्रीमती राजे 29 अगस्त की दोपहर सवा बजे खेलगांव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ विभिन्न सड़क परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में शरीक होंगी। वे शाम 4 बजे हेलीकॉप्टर से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगी।

राज्यपाल 28 अगस्त की शाम 4 बजे डबोक महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पहुंचकर सीधे सर्किट हाउस जाएंगे। राज्यपाल 29 अगस्त की मध्याह्न 12.10 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी करेंगे। इसके पश्चात वे प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ विभिन्न कार्यक्रम में शरीक होंगे। राज्यपाल श्री सिंह इसी दिन अपराह्न 3.40 बजे डबोक हवाई अड्डे पहुंचकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली के लिए विदा करने के पश्चात सायं 4.15 बजे स्टेट प्लेन से जयपुर प्रस्थान कर जाएंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News