मुख्यमंत्री उदयपुर पहुंची, हवाई अड्डे पर गणमान्य मंत्रियों ने की अगवानी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित उदयपुर यात्रा के मद्देनजर चल रही तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे रविवार दोपहर राजकीय वायुयान से उदयपुर स्थित महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पहुंची।

 | 

एयरपोर्ट पहुंचने पर गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, जिला प्रभारी मंत्री धनसिंह रावत, पीडब्ल्यूडी मंत्री यूनुस खान, यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी एवं उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने मुख्यमंत्री की अगवानी की। इस अवसर पर विधायक गण, संभागीय आयुक्त भवानी सिंह देथा, पुलिस महानिरीक्षक आनंद श्रीवास्तव, जिला कलक्टर बिष्णुचरण मल्लिक, जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी और मौजूद थे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री को पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

खेलगांव पहुंची सीएम, सभा स्थल का लिया जायजा

मुख्यमंत्री उदयपुर पहुंची, हवाई अड्डे पर गणमान्य मंत्रियों ने की अगवानी

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे एयरपोर्ट से रवाना होकर चित्रकूट नगर स्थित खेलगांव पहुंची। खेलगांव में प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रमों के संबंध में मंत्रीगणों एवं उच्च अधिकारियों की बैठक लेते हुए कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने सभा स्थल का अवलोकन लिया एवं जनसभा व अन्य कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना

खेलगांव में तैयारियों का जायजा लेकर एवं जनप्रतिनिधियों व उच्च अधिकारियों के साथ बैठक पश्चात मुख्यमंत्री श्रीमती राजे निर्धारित कार्यक्रमानुसार राजकीय वायुयान से दिल्ली प्रस्थान कर गई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News