मुख्यमंत्री गहलोत 28 को गोगुन्दा आएंगे, यात्रा के मद्देनजर कार्यपालक मजिस्ट्रेट युक्त
उदयपुर, 26 मार्च 2019, प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की 28 मार्च को गोगुन्दा की प्रस्तावित यात्रा के मद्देनजर कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है।

उदयपुर, 26 मार्च 2019, प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की 28 मार्च को गोगुन्दा की प्रस्तावित यात्रा के मद्देनजर कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है।
जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती आनंदी के आदेशानुसार मुख्यमंत्री के हेलीकाॅप्टर से सेमटाल गोगुन्दा स्थित गुरु पुष्कर काॅलेज में हेलीपेड पर उतरने से उडान भरने तक के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमर चौधरी एवं गोगुन्दा में पहुँचने से लेकर समस्त कार्यक्रम आयोजन के दौरान कानून व शांति व्यवस्था के लिए गोगुन्दा के उपखण्ड मजिस्ट्रेट जितेन्द्र पाण्डे को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
आदेशानुसार नियुक्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट ड्यूटी के दौरान अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (नगर) उदयपुर से निरंतर सम्पर्क बनाए रखेंगे।
