मुख्यमंत्री आज चितौडगढ में

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज सुबह 10.45 बजे राजकीय वायुयान से उदयपुर पहुंचे, उनके साथ सार्वजनिक निर्माण मंत्री भरत सिंह भी उदयपुर आये।

 | 

मुख्यमंत्री आज चितौडगढ में

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज सुबह 10.45 बजे राजकीय वायुयान से उदयपुर पहुंचे, उनके साथ सार्वजनिक निर्माण मंत्री भरत सिंह भी उदयपुर आये। मुख्यमंत्री के स्वागत में जनजाति क्षेत्रिय विकास मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालविया, चित्तौड़गढ़ सांसद डॉ.गिरिजा व्यास, उदयपुर सांसद रघुवीर मीणा संसदीय सचिव गजेन्द्र सिंह शक्तावत, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष आर.डी.जावा, मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.आई.वी.त्रिवेदी राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष दिनेश तरवाड़ी, जिला प्रमुख मधु मेहता, विधायक सज्जन कटारा, पुष्कर लाल डांगी, प्रकाश चैधरी, सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत, शंकर लाल बैरवा मौजूद थे।

मुख्यमंत्री की अगवाही करने नगर विकास प्रन्यास के अध्यक्ष रूप कुमार खुराना, संभागीय आयुक्त डॉ. सुबोध अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक टी.सी.डामोर, जिला कलक्टर विकास सीताराम भाले(उदयपुर), रवि जैन(चित्तौड़गढ़), आबकारी आयुक्त दिनेश कुमार, जिला पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा (उदयपुर), राघवेन्द्र सुहास(चित्तौड़गढ़), जिला रसद अधिकारी एम.एल.चैहान, प्रोटोकॉल अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह शेखावत, उपखण्ड अधिकारी लाल सिंह देवड़ा, सी.डी.चारण, सहित अन्य विभागों के आला अधिकारी मौजूद थे। हवाई अड्डे पर अल्प विश्राम के बाद गहलोत सांवालियाँ मन्दिर के कार्यक्रम हेतु दांता सड़क मार्ग से चित्तौड़गढ़ के लिए प्रस्थान कर गए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News