मुख्यमंत्री शनिवार से उदयपुर दौरे पर

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 16 व 17 जून को दो दिवसीय उदयपुर के दौरे पर रहेंगे। वे जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर आबूरोड (सिरोही) जाएंगे। मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर जिला कलक्टर विकास एस. भाले ने शनिवार को सम्बंधित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।

 | 

मुख्यमंत्री शनिवार से उदयपुर दौरे पर

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 16 व 17 जून को दो दिवसीय उदयपुर के दौरे पर रहेंगे। वे जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर आबूरोड (सिरोही) जाएंगे। मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर जिला कलक्टर विकास एस. भाले ने शनिवार को सम्बंधित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।

कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 16 जून को प्रात: 10.30 बजे मावली एवं मध्याह्न 12.30 बजे भीण्डर में जनसभा को संबोधित करेंगे। वे इसी दिन सायं 5 बजे हिरणमगरी स्थित राजस्थान साहित्य अकादमी के सभागार का शिलान्यास एवं मोटोराइज्ड ट्राइसाइकिल वितरण कार्यक्रम में भाग लेकर गिर्वा पंचायत समिति में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम सर्किट उदयपुर में कर 17 जून को प्रात: 8.50 बजे वायुयान से आबूरोड प्रस्थान कर जाएंगे।

मुख्यमंत्री की दो दिवसीय उदयपुर यात्रा को लेकर जिला कलक्टर ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्बंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने उपखण्ड अधिकारियों से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थलों पर आम जनता के लिये पेयजल, पर्याप्त विद्युत आपुर्ति एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर बी.आर.भाटी एवं मो.यासीन पठान, जिला रसद अधिकारी एम.एल.चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजराज सिंह, नगर परिषद आयुक्त सत्यनारायण आचार्य, तकनिकी निदेशक जितेन्द्र वर्मा, नगर विकास प्रन्यास सचिव डॉ आर.पी. शर्मा, उपखण्ड अधिकारी लाल सिंह देवडा, पुष्पेन्द्र सिंह व सी.डी.चारण सहित सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

मालविया और आर.डी.जावा रहेंगे साथ

मुख्यमंत्री की उदयपुर जिले की यात्रा के दौरान जनजाति क्षेत्रीय विकास, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राजमंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालविया एवं राजस्थान सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष आर. डी. जावा भी साथ रहेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News