मुख्यमंत्री ने कृषि विश्वविद्यालय मे प्रदर्षनी को सराहा

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में राज्य कैबिनेट की बैठक के पहले मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कृषि विश्वविद्यालय मे आयोजित प्रदर्षनी का अवलोकन किया।

 | 

राजस्थान कृषि महाविद्यालय परिसर मे स्थित अनुसंधान निदेषालय मे आयोजित कैबिनेट बैठक के पहले मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कृषि विश्वविद्यालय मे आयोजित प्रदर्षनी का अवलोकन किया इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. ओ. पी. गिल ने माननीय मुख्यमंत्री महोदया को विश्वविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक, अनुसंधान और प्रसार क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय द्वारा शोध से उत्पन्न मक्का, ज्वार, उड़द, सोयाबान, मूंगफली की उन्नत किस्मो, कुक्कुट की प्रतापधन प्रजाती, मछली व बीज उत्पादन मे विषेष रुचि दिखाई। माननीय कुलपति प्रो.गिल ने उन्हें इस अवसर पर सीताफल, लहसुन, व ग्वार पाठ़ा प्रसंस्करण व गृह विज्ञान की छात्राओं द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे मे भी बताया।

मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय को विगत तीन वर्षों मे राष्ट्रीय स्तर पर मिले बाबू जगजीवन राम पुरस्कार व विश्वविद्यालय को मिले महिन्द्रा समृद्धि व श्रेष्ठ केवीके पुरस्कारों के लिये सराहना भी की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News