मुख्यमंत्री राजे ने किया स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा का अनावरण

फतहसागर के किनारे नवस्थापित स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा का अनावरण आज मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने किया

 | 
मुख्यमंत्री राजे ने किया स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा का अनावरण

फतहसागर के किनारे नवस्थापित स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा का अनावरण आज मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने किया। साथ ही इसके बाद उन्होंने फतहसागर की पाल पर सार्वजनिक उद्यान एवं पाल सौंदर्यीकरण कार्य का पट्टिका अनावरण कर विधिवत लोकार्पण किया।

राजे ने बटन दबाकर एवं पट्टिका का अनावरण कर मूर्ति का विधिवत लोकार्पण किया। नगर निगम द्वारा स्थापित यह 1850 किलोग्राम वजनी कांस्य प्रतिमा 10 फीट ऊंची है, जिसके निर्माण पर कुल 11.60 लाख की लागत आई है। 10 गुना 8 फीट विराजित इस प्रतिमा को फतहसागर झील के किनारे सर्किट हाउस के पास निर्माणाधीन पार्क में स्थापित किया गया है।

इस मौके पर मेयर रजनी डांगी ने झीलों को स्वच्छ रखने के लिए नवस्थापित डिविडिंग मशीन की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

मुख्यमंत्री राजे ने किया स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा का अनावरण

प्रतिमा के अनावरण के पश्चात मुख्यमंत्री फतहसागर की पाल पर सार्वजनिक उद्यान एवं पाल सौंदर्यीकरण कार्य का पट्टिका अनावरण कर विधिवत लोकार्पण किया।

नगर विकास प्रन्यास द्वारा राष्ट्रीय झील संरक्षण परियोजना के तहत फतहसागर झील एवं पाल सौंदर्यीकरण पर 20.70 करोड व्यय किये गए हैं।

राजे ने फतहसागर की पाल पर पुष्प प्रदर्शनी, उद्यान एवं सौंदर्यीकरण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि उदयपुर को पर्यटन के दृष्टिगत और बेहतर एवं आकर्षक बनाया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने पाल से झील सौंदर्यीकरण कार्यों का भी अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि उदयपुर की तर्ज पर जोधपुर, अजमेर, बीकानेर आदि जिलों के कलक्टर्स को भी उदयपुर का भ्रमण करा कर यहॉ की तर्ज पर शहर सौंदर्यीकरण योजनाएं बनाने की पहल की जाएगी।

उन्हें पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास गुलाबचन्द कटारिया एवं जिला कलक्टर आशुतोष ए.टी.पेडणेकर ने उन्हें विकास योजनाओं की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री राजे ने किया स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा का अनावरण

कटारिया ने बताया कि फतहसागर झील के निर्माता महाराणा फतहसिंह जी की प्रतिमा भी फतहसागर के आस-पास स्थापित किया जाना प्रस्तावित है। साथ ही उद्यान में मेवाड की विभूतियों की प्रतिमाएं स्थापित की जायेंगी।

इस मौके पर पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री गुलाबचन्द कटारिया, सांसद भूपेन्द्र यादव, विधायक अशोक परनामी, महापौर रजनी डांगी, फूलसिंह मीणा (उदयपुर ग्रामीण), प्रताप लाल भील (गोगुन्दा), दलीचन्द डांगी (मावली), संभागीय आयुक्त वैभव गालरिया, पुलिस महानिरीक्षक जी.एन.पुरोहित, जिला कलक्टर आशुतोष ए.टी.पेडणेकर, जिला पुलिस अधीक्षक अजयपाल लाम्बा, नगर विकास प्रन्यास सचिव रामनिवास मेहता, एनएलसीपी के प्रभारी बी.एल.कोठारी सहित बडी संख्या में पार्षद, अधिकारीगण एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।

फतहसागर झील एवं पाल सौंदर्यीकरण कार्य

राष्ट्रीय झील संरक्षण परियोजना के तहत सम्पन्न इन कार्यों में 15 करोड की लागत से लेक फ्रण्ट डवलपमेन्ट कार्य, वर्षा जल हेतु फीडर सुधार कार्य, विभिन्न सौंदर्यीकरण कार्यो में फहतसागर पाल की चौडाई 800 मीटर बढाना, दोनो छोर पर पार्किंग स्थल का विकास, 125 मीटर लम्बी रिटेनिंग वॉल के माध्यम से गैलेरी का निर्माण, फुटपाथ, बैंचें, छतरियों का जीर्णोंद्घार, सडक सुदृढीकरण, लाइटिंग, फ्लोटिंग फाउण्टेन, फ्लोटिंग पन्टून एवं बंसियां लगाने आदि कार्य सम्पादित कराये गये, जबकि पाल की डाउन स्ट्रीम पर उद्यान विकसित किया गया है, जिसमें 5.70 करोड लागत से उद्यान विकास, विद्युतीकरण, फव्वारे, वृक्षारोपण एवं लेण्डस्केपिंग आदि कार्य सम्पादित कराये गये हैं।

++++++++++++++++++++++++++

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News