मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, यहां लगेंगे कचरा निस्तारण के लिए तीन नए संयंत्र

 | 
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, यहां लगेंगे कचरा निस्तारण के लिए तीन नए संयंत्र 

Udaipur Times, New Delhi : दिल्ली वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। कूड़े के पहाड़ों को खत्म करने और रोजाना निकलने वाले नए कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए ओखला, सिंघोला और गाजीपुर में तीन नए कचरा प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को ओखला लैंडफिल साइट पर आयोजित कार्यक्रम में इन संयंत्रों के साथ गाजीपुर में लगने वाले बायोगैस संयंत्र का का वर्चुअल शिलान्यास किया। साथ ही कोटला मुबारकपुर में नवनिर्मित मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र का उद्घाटन किया। ओखला में 1400, सिंघोला में 700 और गाजीपुर में 800 मैट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता का संयंत्र लगाया जाएगा। New Delhi

इस तरह इन तीनों संयंत्रों की कुल क्षमता 2900 मैट्रिक टन प्रतिदिन होगी। इसमें गीले कचरे से खाद बनाई जाएगी। गाजीपुर में जैव अवक्रमणीय कचरे के निस्तारण के लिए 300 टन प्रतिदिन क्षमता का बायोगैस संयंत्र भी स्थापित किया जाएगा। New Delhi

मंत्री आशीष सूद ने कहा कि रोजाना निकलने वाले कूड़े से ज्यादा क्षमता वाले कूड़ा निस्तारण संयंत्र स्थापित करके हम कूड़े की समस्या को हल कर सकते हैं। महापौर प्रवेश वाही ने कहा कि ओखला में कचरा निस्तारण की गति बढ़ी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News