मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे मंगलवार से उदयपुर प्रवास पर
प्रदेश की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे मंगलवार 4 अक्टूबर से तीन दिवसीय प्रवास पर उदयपुर में रहेंगी।
| Oct 4, 2016, 00:58 IST
प्रदेश की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे मंगलवार 4 अक्टूबर से तीन दिवसीय प्रवास पर उदयपुर में रहेंगी।
मुख्यमंत्री श्रीमती राजे 4 अक्टूबर की सुबह 11.30 बजे वायुयान से उदयपुर पहुंचेंगी। वे 4 एवं 5 अक्टूबर को स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगी। उनका रात्रि विश्राम उदयपुर में निर्धारित है।
मुख्यमंत्री श्रीमती राजे गुरुवार 6 अक्टूबर को सिंगापुर के प्रधानमंत्री की उदयपुर यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगी। वे अपराह्न 3.30 बजे वायुयान से जैसलमेर के लिए प्रस्थान कर जाएंगी।
