मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे मंगलवार से उदयपुर प्रवास पर

प्रदेश की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे मंगलवार 4 अक्टूबर से तीन दिवसीय प्रवास पर उदयपुर में रहेंगी।

 | 
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे मंगलवार से उदयपुर प्रवास पर

प्रदेश की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे मंगलवार 4 अक्टूबर से तीन दिवसीय प्रवास पर उदयपुर में रहेंगी।

मुख्यमंत्री श्रीमती राजे 4 अक्टूबर की सुबह 11.30 बजे वायुयान से उदयपुर पहुंचेंगी। वे 4 एवं 5 अक्टूबर को स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगी।  उनका रात्रि विश्राम उदयपुर में निर्धारित है।

मुख्यमंत्री श्रीमती राजे गुरुवार 6 अक्टूबर को सिंगापुर के प्रधानमंत्री की उदयपुर यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगी। वे अपराह्न 3.30 बजे वायुयान से जैसलमेर के लिए प्रस्थान कर जाएंगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News