उदयपुर में मुख्यमंत्री ने ली पर्यटन विकास संबंधित उच्च स्तरीय आधिकारिक बैठक

प्रदेश की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने प्रदेश में पर्यटन, पुरातत्व एवं वन विकास के कार्यों की समीक्षा की और संबद्ध कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने प्रदेश के ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्त्व के स्थलों के संरक्षण की प्रतिबद्धता जताई और अधिकारियों को कहा कि इन कार्यों को पूरी गंभीरता से पूर्ण करावें।

 | 
उदयपुर में मुख्यमंत्री ने ली पर्यटन विकास संबंधित उच्च स्तरीय आधिकारिक बैठक

उदयपुर, प्रदेश की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने प्रदेश में पर्यटन, पुरातत्व एवं वन विकास के कार्यों की समीक्षा की और संबद्ध कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने प्रदेश के ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्त्व के स्थलों के संरक्षण की प्रतिबद्धता जताई और अधिकारियों को कहा कि इन कार्यों को पूरी गंभीरता से पूर्ण करावें।

मुख्यमंत्री ने यह निर्देश बुधवार को अपनी दो दिवसीय यात्रा के पहले दिन उदयपुर के होटल लीला पैलेस में आयोजित पर्यटन एवं वन विभाग के कार्यों की राज्य स्तरीय विशेष समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन दृष्टि से राजस्थान विश्व मानचित्र पर अहम स्थान रखता है और राजस्थान की पुरा संपदाएं समूचे विश्व में ‘ओपन आर्ट गैलरी’ के रूप में जानी पहचानी जाती है, ऐसे में इनके संरक्षण और संवर्धन कार्यों में स्थानीय जनभागीदारी भी सुनिश्चित की जावें।

मुख्यमंत्री ने कोटा के दशहरा मैदान के कायाकल्प करवाने के निर्देश देते हुए अधिकारियों को यह कार्य अगले दशहरे से पूर्व पूर्ण करवाने कोे कहा। मुख्यमंत्री ने कामा, डीग, नगर और भरतपुर आदि नगरों की पुरा संपदाओं के संरक्षण की भी आवश्यकता प्रतिपादित करते हुए इस संबंध में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विश्वप्रसिद्ध जैसलमेर के सोनार किले के संरक्षण कार्यों की समीक्षा करते हुए स्वीकृत कार्यों को त्वरित गति से संपादित करने के निर्देश दिए और जैसलमेर किले को पूर्ण रूप से सुरक्षित करने पर बल दिया।

उन्होंने पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा के साथ ही ग्लोबल पब्लिसिटी अभियान की गतिविधियों की प्रगति की जानकारी ली और प्रदेश के सभी संग्रहालयों में क्यूरेटर की जानकारी ली। इस मौके पर विभागीय अधिकारियों ने बताया कि राज्य के दस संग्रहालयों के जीर्णोद्धार की श्रृंखला में जोधपुर के संग्रहालय का कार्य प्रारंभ हो गया है।

मुख्यमंत्री ने राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थल माउंट आबू के सौंदर्यीकरण और वहां स्थित महत्त्वपूर्ण स्थलों के संरक्षण के लिए गत बैठक में लिए गए निर्णयों की क्रियान्विति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक दौरान मुख्यमंत्री ने वन विकास के कार्यो की समीक्षा की और इसके लिए प्रस्तावित नवीन कार्यों की जानकारी ली। बैठक में वन, पर्यटन, पुरातत्व और सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News