मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे जिले की यात्रा पर

राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे सोमवार को जिले की यात्रा पर रहेंगी। वे जिले के लसाडि़या में विभिन्न उद्घाटन व शिलान्यास कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।

 | 

राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे सोमवार को जिले की यात्रा पर रहेंगी। वे जिले के लसाडि़या में विभिन्न उद्घाटन व शिलान्यास कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।

जिला कलक्टर आशुतोष ए.टी.पेडणेकर ने बताया कि मुख्यमंत्री श्रीमती राजे सोमवार को सुबह 9.30 बजे जयपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11 बजे उदयपुर जिले के लसाडि़या उपखण्ड मुख्यालय पहुंचंेगी।

वे यहां नवनिर्मित पंचायत समिति भवन एवं उपखण्ड अधिकारी कार्यालय भवन का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद वे तहसील भवन का शिलान्यास भी करेंगी तथा दोपहर 12.30 बजे हेलीकॉप्टर से अजमेर के लिए प्रस्थान कर जाएंगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News