मुख्यमंत्री ने किया देवास परियोजना निर्माण स्थल का अवलोकन

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज सुबह 11.45 बजे उदयपुर पहुंचे और उन्होंने जिले की महती देवास परियोजना के द्वितीय चरण के तहत निर्मित मादडी लिंक टनल एवं बांध स्थल के अवलोकन के पश्चात आयोजित समारोह में उदबोधन दिया।

 | 

मुख्यमंत्री ने किया देवास परियोजना निर्माण स्थल का अवलोकन

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज सुबह 11.45 बजे उदयपुर पहुंचे और उन्होंने जिले की महती देवास परियोजना के द्वितीय चरण के तहत निर्मित मादडी लिंक टनल एवं बांध स्थल के अवलोकन के पश्चात आयोजित समारोह में उदबोधन दिया।

उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि मोहनलाल सुखाडिया जल अपवर्तन देवास परियोजना को पूर्ण कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है, परियोजना के चार चरणों में से शेष रहे दो चरण पूर्ण हो जाते हैं तो इससे उदयपुर जिले में पर्यटन को बढावा मिलने के साथ ही सम्पूर्ण प्रदेश को फायदा मिलेगा।

द्वितीय चरण के तहत निर्मित होने वाले मादडी बांध का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है तथा आकोदडा बांध के निर्माण हेतु जल संसाधन विभाग द्वारा पुन: निविदा आमंत्रित की गई है। यह कार्य आगामी वित्तीय वर्ष में पूर्ण हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने किया देवास परियोजना निर्माण स्थल का अवलोकन

उन्होंने कहा कि परियोजना के पूर्ण होने पर देवास परियोजना का पानी उदयपुर की जिलों एंव चित्तौड़गढ़ से होते हुए बनास में प्रवेश करेगा और फिर बिसलपुर बांध तक पहुंचेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना के तृतीय चरण में गोगुन्दा तहसील के नाथिया थल गॉव के पास बांध एवं 10.38 किलोमीटर लम्बी सुरंग प्रस्तावित है। परियोजना के चतुर्थ चरण में गोगुन्दा के अम्बावा गॉव के पास बांध एवं 3.88 किलोमीटर लम्बी सुरंग प्रस्तावित है।

तृतीय एवं चतुर्थ चरण के सर्वेक्षण के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा 79 लाख रुपये की स्वीकृति जारी कर दी गई है। तृतीय एवं चतुर्थ चरण में निर्मित होने वाले बांध एवं सुरंग के बन जाने के पश्चात वर्षाकाल का पानी व्यर्थ बहकर गुजरात जाने पर रोक लगेगी।

मुख्यमंत्री ने किया देवास परियोजना निर्माण स्थल का अवलोकन

मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी सेवा पेन्द्र का लोकार्पण किया, इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने गिर्वा पंचायत समिति की बछार ग्राम पंचायत में 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजीव गांधी सेवा केन्द्र का लोकार्पण भी किया। उन्होंने इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों सहित आम लोगों का आह्वान किया कि वे सरकार की चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का आगे आकर लाभ उठाएं।

यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत में निर्मित मुख्यमंत्री ग्रामीण बीपीएल आवास योजना के तहत निर्मित शान्ता बाई पत्नि नकुडा के आवास का भी आकस्मिक निरिक्षण किया। उन्होंने हाल ही राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए उन्नत ‘‘गोल्डन रेज‘‘ मक्का के बीज से प्राप्त मक्का देखी और इस फसल से शान्ता के घर में आई खुशहाली पर प्रसन्नता जाहिर की।

इसके पूर्व, उदयपुर पहुँचने पर मुख्यमंत्री ने पहले स्वतंत्रता सेनानी गोविन्द गुरु की प्रतिमा के अनावरण किया। हवाई-अड्डे पर मुख्यमंत्री के स्वागत में राज्य सफार्इ कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष आर.डी. जावा, संसदीय सचिव गजेन्द्र सिंह शक्तावत, उदयपुर सांसद रघुवीर सिंह मीणा, भीण्डर विधायक और संसदीय सचिव गजेन्द्रसिंह शक्तावत, राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष दिनेश तरवाड़ी, ग्रामीण विधायक सज्जन कटारा, मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी, आदि ने पुष्प गुच्छ एवं मालाओं से स्वागत किया।

इस अवसर पर उप जिला प्रमुख श्याम लाल चौधरी, मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविधालय के कुलपति प्रो.आर्इ.वी.त्रिवेदी, नगर विकास प्रन्यास के अध्यक्ष रूपकुमार खुराना, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, समाजसेवी मधुसुदन शर्मा, छगन लाल जैन, पंकज शर्मा, श्रीमती रजनी डांगी, दिलीप सुखाडि़या, पार्षद बाबुलाल गांवरी, गोपाल शर्मा सहित जिला कलक्टर विकास एस. भाले, जिला पुलिस अधीक्षक हरि प्रसाद शर्मा, एयरपोर्ट निदेशक, प्रोटोकाल आफीसर पुष्पेन्द्र सिंह सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News