मुख्यमंत्री का हवाई अड्डे पर स्वागत

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार उदयपुर पहुंचने पर महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं आला अधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।

 | 
मुख्यमंत्री का हवाई अड्डे पर स्वागत

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार उदयपुर पहुंचने पर महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं आला अधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।

राजे आज शाम 6.30 बजे हेलीकॉप्टर से उदयपुर के महाराणा प्रताप हवाई अड्डा पहुंचीं जहॉ ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री गुलाबचन्द कटारिया, विधायकों में किरण माहेश्वरी (राजसमन्द), प्रताप भील (गोगुन्दा), दलीचन्द डांगी (मावली), फूलसिंह मीणा (उदयपुर ग्रामीण), सुरेन्द्र सिह राठौड (कुंभलगढ), कल्याण सिंह (नाथद्वारा), पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, महापौर रजनी डांगी, मोहन लाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.आई.वी. त्रिवेदी, राजीव गांधी जनजाति विश्वविद्यालय के कुलपति टी.सी.डामोर, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति ओ.पी.गिल, समाजसेवी प्रमोद सामर, पूर्व विधायक वन्दना मीणा, संभागीय आयुक्त वैभव गालरिया, जिला कलक्टर आशुतोष ए.टी.पेडणेकर, पुलिस महानिरीक्षक जी.एन.पुरोहित, जिला पुलिस अधीक्षक अजयपाल लाम्बा आदि ने स्वागत किया।

मुख्यमंत्री का हवाई अड्डे पर स्वागत

इसके बाद मुख्यमंत्री ने उदयपुर में एक शादी समारोह में भाग लिया। मुख्यमंत्री का दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को शहर में विभिन्न उद्घाटन समारोह में भाग लेकर सायं जयपुर प्रस्थान करने का कार्यक्रम है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News