मुख्यमंत्री विद्युत सुधार अभियान की बैठक

कलक्टर गुप्ता ने समस्त बिजली अभियंताओं से बिजली चोरी रोकने के प्रभावी उपाय करने के लिए कहा। व्यापक प्रचार-प्रसार एवं स्कूलों में बिजली चोरी नहीं करने की शपथ दिलाने जैसे आयोजन के माध्यम से जागरुकता पैदा करने के निर्देश दिए। जिन ब्लॉक में सर्वाधिक छीजत है उन्हे विशेष प्रयास करने तथा छीजत घटाने के लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से प्राप्त करने के लिए योजना बना

 | 

मुख्यमंत्री विद्युत सुधार अभियान की बैठक

जिला कलक्टर रोहित गुप्ता ने जिले में विद्युत तंत्र को सुदृढ़ करते हुए छीजत को रोकने के प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री विद्युत सुधार अभियान की बैठक में उन्होने जिले के बिजली अभियंताओं की बैठक लेते हुए उन्होने यह निर्देश दिए। बैठक में अधीक्षण अभियंता के.एस. सिसोदिया,जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता आनंद प्रकाश मीणा, एवीवीएनएल के विभिन्न वृत के अधिशाषी अभियंता, पुलिस उप अधीक्षक गोपाल सिंह भाटी, शिक्षा विभाग से महिपाल राठौड़ एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कलक्टर गुप्ता ने समस्त बिजली अभियंताओं से बिजली चोरी रोकने के प्रभावी उपाय करने के लिए कहा। व्यापक प्रचार-प्रसार एवं स्कूलों में बिजली चोरी नहीं करने की शपथ दिलाने जैसे आयोजन के माध्यम से जागरुकता पैदा करने के निर्देश दिए। जिन ब्लॉक में सर्वाधिक छीजत है उन्हे विशेष प्रयास करने तथा छीजत घटाने के लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से प्राप्त करने के लिए योजना बना कर कार्य करने को कहा। अविद्युतिकृत राजकीय विद्यालयों में दीनदयाल ग्रामीण विद्युत योजना के तहत शीघ्र विद्युत कनेक्शन देने को कहा। बिजली कटौती की सूचना एसएमएस के माध्यम से मिलने वाली व्यवस्था में आवश्यक सुधार करने तथा प्राप्त शिकायतों को कस्टमर केयर सेंटर या सम्पर्क पोर्टल पर अनिवार्य रुप से दर्ज करवाने के निर्देश दिए गए।

श्री गुप्ता ने रिकवरी की व्यवस्था ठीक करने तथा ट्रांसफार्मर सुधार व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने को कहा। उन्होंने बिजली अभियंताओं से कहा कि वे समय समय पर फील्ड विजिट करें एवं ग्रामीणों व किसानों को आवश्यकतानुसार बिजली उपलब्ध कराने का प्रयास करें। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में आने वाली बिजली समस्याओं यथा ट्रांसफार्मर खराब होना,तारों का लटकना, तार खुले रहना, विद्युत फाल्ट, लटकते मीटर आदि को त्वरित समाधान के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News