350 बच्चों का हुआ बाल स्वास्थ्य परीक्षण
रोटरी क्लब उदयपुर एंव गीताजंली मेडीकल कॉलेज एण्ड हॉस्पीटल के साझेे में आज टीच कार्यक्रम के तहत विट्टी इन्टरनेशनल स्कूल में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 350 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

रोटरी क्लब उदयपुर एंव गीताजंली मेडीकल कॉलेज एण्ड हॉस्पीटल के साझेे में आज टीच कार्यक्रम के तहत विट्टी इन्टरनेशनल स्कूल में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 350 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
क्लब अध्यक्ष डॉ. बी.एल.सिरोया ने बताया कि शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेन्द्र सरीन के नेतृत्व में डॉ. राजेश जैन, डॉ. शेलेन्द्र मेहता, डॉ. रोमी दोशी, डॉ. संतोष टक्कखड़, एवं डॉ. श्रेया पटेल ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉ. देवेन्द्र सरीन ने बताया कि इस अवसर पर बच्चों का परीक्षण कर उन्हें उचित परमर्श दिया गया।
प्राय: सभी बच्चे स्वस्थ पाये गये कुछ बच्चों मौसमी सर्दी जुकाम, नजला, एवं खांसी पायी गई। इसका उचित उपचार दिया गया। बच्चों को शारीरिक स्वच्छता एवं पौष्टिक आहार एवं स्वाईन फ्लू संबंधी जानकारी दी गई।
प्रारम्भ में अतिथियों का स्वागत शाला प्राचार्या श्रीमती शोभा बोविल ने किया। इस अवसर पर डॉ. बी.एल.सिरोया,सचिव डॉ. एन.के.धींग,अध्यक्ष मनोनीत गजेन्द्र जोधावत थे। शाला की निर्देशिका श्रीमती प्रीति सेागानी ने अंत में धन्यवाद की रस्म अदा की।