चेतक स्थित श्री भैरव रेस्टॉरेंट से बाल श्रमिक मुक्त करवाया

उदयपुर 1 अप्रैल 2019, शहर के पहाड़ी बस स्टैंड, चेतक सर्किल उदयपुर स्थित श्री भैरव रेस्टॉरेंट से एक बाल श्रमिकों को छुड़वाया गया। मानव तस्करी विरोधी यूनिट ने श्री भैरव रेस्टॉरेंट के मालिक प्रताप सिंह पिता लाल सिंह चौहान निवासी दैत्य मगरी एनसीसी ऑफिस के पास उदयपुर के खिलाफ जे जे एक्ट के तहत हाथीपोल थाना में प्रकरण दर्ज करवाया।

 | 

मानव तस्करी विरोधी यूनिट के प्रभारी श्यामसिंह ने कांस्टेबल भानु प्रताप, राजेश, असमन लाल एवं श्रम निरीक्षक व चाइल्ड लाइन की पायल कनेरिया के साथ मय जाब्ता श्री भैरव रेस्टोरेंट पर छापा मारकर कार्यवाही की।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

हाथीपोल थाना पुलिस ने बताया की उक्त बाल श्रमिक को श्री भैरव रेस्टॉरेंट के मालिक प्रताप सिंह चौहान ने अवैध तरीके से अपने कब्जे में रखकर सुबह 9:00 बजे से लेकर रात 11:00 बजे तक न्यूनतम मज़दूरी देकर बाल श्रमिक का शारीरिक एवं मानसिक शोषण करता था एवं बच्चे से साफ़ सफाई करवाने और हेल्पर जैसे कार्य करवाता था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News