धानमंडी स्थित श्रीनाथ एजेंसी से बाल श्रमिक मुक्त करवाए गए
मानव तस्करी विरोधी यूनिट के प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह ने बताया की श्रीनाथ एजेंसी के मालिक मनीष कुमार पिता मनोहर लाल चुघ (सिंधी) निवासी शक्तिनगर उदयपुर को बच्चो से अनधिकृत रूप से मज़दूरी करवाने के आरोप में धानमंडी पुलिस थाना में जे जे एक्ट में प्रकरण दर्ज करवाया गया है।
demo pic
उदयपुर 13 मार्च 2019, उदयपुर जिले में बाल मज़दूरी और बाल शोषण से बच्चो को मुक्त करवाने हेतु जिला पुलिस अधीक्षक कैलाश चंद्र बिश्नोई के निर्देश पर पुलिस की मानव तस्करी विरोधी यूनिट के प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह में माय जाब्ता बालश्रम (चाइल्ड लेबर) की रोकथाम के लिए हेतु शहर के धानमंडी मिर्ची बाजार स्थित श्रीनाथ एजेंसी दो बाल श्रमिक बच्चो को अवैध रूप से कार्य करते छुड़वाए गए। दो दिन पूर्व भी ऑनेस्ट रेस्टॉरेंट दो बच्चो को छुड़वाया गया था।
मानव तस्करी विरोधी यूनिट के प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह ने बताया की श्रीनाथ एजेंसी के मालिक मनीष कुमार पिता मनोहर लाल चुघ (सिंधी) निवासी शक्तिनगर उदयपुर को बच्चो से अनधिकृत रूप से मज़दूरी करवाने के आरोप में धानमंडी पुलिस थाना में जे जे एक्ट में प्रकरण दर्ज करवाया गया है।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
श्रीनाथ एजेंसी के मालिक द्वारा दो बच्चो को अवैध तरीके से अपने कब्ज़े में लेकर सुबह 8:30 बजे से रात 08:30 बजे तक न्यूनतम मज़दूरी देकर मासूमो का शारीरिक एवं मानसिक शोषण कर ग्राहकों को सामान देना, पैकिंग करना, सामान लाना ले जाना और माल की ढुलाई जैसे कार्य करवाए जाते थे।